कैसे चेक करें Bihar Board Result? पहले ही समझ लें पूरा तरीका

Updated at : 16 Mar 2026 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Result 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

Bihar Board Result 2026: रिजल्ट आने का स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में यह पता नहीं होता है कि कैसे रिजल्ट चेक करें. इसलिए रिजल्ट आने के बाद किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, उसके लिए यहां स्टेप्स जान लें.

विज्ञापन

Bihar Board Result 2026: हर साल लाखों स्टूडेंट्स बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं और 12वीं एग्जाम देते हैं और रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, कई स्टूडेंट्स को यह समझ नहीं आता कि उसे सही तरीके से कैसे चेक करें. ऐसे में पहले से ही रिजल्ट देखने की पूरा प्रोसेस जान लेना बहुत जरूरी है, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो. आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) चेक करने का आसान तरीका क्या है और कैसे चेक करें. 

Bihar Board Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Bihar Board 10th Result या Bihar Board 12th Result लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें. 
  • सारी डिटेल्स डालकर Submit बटन पर क्लिक करें. 
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. 
  • रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने से साइट स्लो या बंद हो सकती है. ऐसे में SMS से रिजल्ट चेक करें. इसके लिए बोर्ड द्वारा एक विशेष नंबर जारी किया जाता है, जिस पर रोल नंबर भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है. 

रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड अपने पास रखें. 
  • रोल नंबर और रोल कोड सही भरें. 
  • रिजल्ट आने के बाद तुरंत स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर लें. 
  • वेबसाइट स्लो हो तो कुछ समय बाद फिर कोशिश करें. 

रिजल्ट में कौन-कौन सी डिटेल्स होती है?

रिजल्ट में आमतौर पर स्टूडेंट के नाम के अलावा, माता पिता का नाम भी होता है. मार्कशीट में रोल नंबर, रोल कोड, टोटल मार्क्स, डिवीजन (First/ Second/ Third) और पास या फेल स्टेटस जैसी जानकारी होती है. 

यह भी पढ़ें: 12वीं में Arts लेने के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन