Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज 12 बजे, सबसे पहले यहां देखें
MPBSE MP Board 10th Result 2025
Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 2025 की घोषणा शनिवार 29 मार्च को होगी. बोर्ड की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है.
Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2025 in Hindi: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 2025 की घोषणा शनिवार 29 मार्च को होगी. बोर्ड की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं रिजल्ट बीएसईबी ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जारी होने पर आप सीधा बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट मार्कशीट का प्रिंट निकाल सकेंगे.
आपके शहर में
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें? (Bihar Board Result 2025 in Hindi)
सबसे पहले छात्र अपने मोबाइल फोन में मैसेज बॉक्स खोलें. दूसरे स्टेप में नया मैसेज टाइप करें BIHAR10 रोल नंबर, उदाहरण के लिए, अगर आपका रोल नंबर 12345678 है, तो मैसेज होगा: BIHAR10 12345678. इस मैसेज को 56263 पर भेजें. कुछ ही समय में आपको उसी नंबर से एक मैसेज मिलेगा और उसमें आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 10 वीं की रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट इन स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे .
- स्टेप 1 : सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं
- स्टेप 2: होम पेज पर ‘ बोर्ड रिजल्ट ‘ पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें .
- स्टेप 4 : अब अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज कर सबमिट कर लें.
- स्टेप 5 : अब आप की मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएंगी .
- स्टेप 6: इस मार्कशीट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल इतने बजे, यहां करें चेक
रिजल्ट से संतुष्ट न होने क्या करें? (Bihar Board Result 2025 in Hindi)
अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड द्वारा दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है और अपनी एतराज दर्ज करवा सकता है. रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद इस सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी. इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें जुलाई 2025 में होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा में छात्र दो विषयों तक की परीक्षा दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2025 Roll Number: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, रोल नंबर यहां से करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए