ePaper

AIIMS Paramedical Result 2025 OUT: AIIMS दिल्ली ने घोषित किया पैरा मेडिकल परीक्षा 2025 का रिजल्ट, सीट एलोकेशन की पहली लिस्ट भी जारी

Updated at : 19 Jul 2025 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
AIIMS Paramedical Result 2025 OUT

AIIMS Paramedical Result 2025 OUT

AIIMS Paramedical Result 2025 OUT: AIIMS दिल्ली ने पैरा मेडिकल 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी हुआ है, जिसमें सफल छात्रों के नाम शामिल हैं. कट-ऑफ रैंक भी श्रेणीवार घोषित कर दी गई है.

विज्ञापन

AIIMS Paramedical Result 2025 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने AIIMS पैरा मेडिकल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

AIIMS पैरा मेडिकल 2025 का रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और उनकी क्वालिफाइंग स्थिति दर्ज है. परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए जल्द ही स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा.

ऐसे चेक करें AIIMS Paramedical Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  • दाहिनी ओर दिए गए नोटिफिकेशन बार में ‘AIIMS Paramedical 2025 Result PDF’ लिंक पर क्लिक करें.
  • PDF फाइल डाउनलोड करें.
  • अपने रोल नंबर से अपनी क्वालिफाइंग स्थिति खोजें.

AIIMS सीट आवंटन 2025: पहला राउंड कट-ऑफ रैंक

श्रेणीकट-ऑफ रैंक
सामान्य (UR)6398
UR-PWBD6390
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)6390
EWS-PWBD6040
ओबीसी (NCL)8610
OBC-PWBD8541
अनुसूचित जाति (SC)11195
SC-PWBD9211
अनुसूचित जनजाति (ST)11220

जो छात्र सीट एलोकेशन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर आगे की तारीखों और प्रक्रियाओं की जानकारी चेक करते रहें. जल्द ही स्कोरकार्ड और काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया जाएगा.

Also Read: BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Also Read: Success Story: केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल अब पढ़ेंगे IIT मद्रास में, हासिल की 649वीं ऑल इंडिया रैंक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola