Rajasthan Pre DElEd Result 2025 OUT: राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, सीमा गोस्वामी ने किया टॉप

Rajasthan Pre DElEd Result 2025 OUT
Rajasthan Pre DElEd Result 2025 OUT: राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीकर की सीमा गोस्वामी ने टॉप किया है.
Rajasthan Pre DElEd Result 2025 OUT: राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.
राजस्थान में प्री डीएलएड के कुल 25,977 सीटों पर एडमिशन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है. राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
Rajasthan Pre DElEd Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर latest news पर जाएं.
- अगले पेज पर Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2025 Link पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Direct Link: Check Here
Rajasthan Pre DElEd Toppers List: देखें टॉपर्स लिस्ट
| रैंक | नाम | जिला |
|---|---|---|
| 1 | सीमा गोस्वामी | सीकर |
| 2 | पूजा भाकर | बाड़मेर |
| 3 | अनुप्रिया राठौड़ | अजमेर |
राजस्थान प्री डीएलएड में रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो गई है. इसमें पहले तीनों स्थान पर बेटियों का कब्जा रहा. सीकर की सीमा गोस्वामी ने टॉप किया है. वहीं, बाड़मेर की पूजा भाकर दूसरे और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ तीसरे स्थान पर रहीं हैं.
ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025 राजस्थान के महेश केसवानी को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें: NEET UG Topper From Bihar नीट यूजी टॉप 100 में बिहार का कोई नहीं, मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर, देखें रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




