PDIL recruitment 2026 : ग्रेजुएट इंजीनियर समेत 153 पदों पर करें आवेदन

PDIL recruitment 2026
इंजीनियरिंग सेक्टर में वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले युवाओं के लिए प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर पदों पर वेकेंसी निकाली है.
PDIL recruitment 2026 : प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (पीजीआईएल) ने इंजीनियरिंग के विभिन्न ट्रेड्स के कुल 153 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन पदों को कांट्रेक्ट के आधार पर भरा जायेगा, जिसकी प्रारंभिक अवधि संबंधित परियोजनाओं की आवश्यकता के अनुसार अधिकतम 3 वर्ष तक होगी.
कुल पद 153
ग्रेजुएट इंजीनियर
स्केल-4 के 7 पद
स्केल-3 के 24 पद
स्केल-2 के 70 पद
स्केल-1 के 29 पद
डिप्लोमा इंजीनियर
स्केल-3 के 2 पद
स्केल-2 के 8 पद
स्केल-1 के 13 पद
यह भर्तियां सिविल (डिजाइन और कंस्ट्रक्शन), मेकेनिकल (प्रेशर वेसल, पाइपिंग डिजाइन), प्रोसेस (डिजाइन), इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, आईटी/कंप्यूटर और अन्य संबद्ध इंजीनियरिंग क्षेत्रों में की जा रही हैं.
आवश्यक योग्यता
ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में चार वर्षीय फुल टाइम बीई/ बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. वहीं डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. पद के अनुसार मांगे गये कार्यानुभव का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : Indian Navy recruitment 2026 : भारतीय नौसेना में बनें ऑफिसर, एसएससी के तहत होगी नियुक्ति
चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और प्रासंगिक अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा. चयन पूरी तरह से साक्षात्कार में प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करेगा.
मिलेगा अच्छा वेतन
ग्रेजुएट इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को तय स्केल के अनुसार 47,000 से 71,000 रुपये प्रतिमाह और डिप्लोमा इंजीनियर पदों के लिए 31,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को पीडीआइएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pdilin.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये और एससी/ एसटी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये अदा करने होंगे.
अंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : https://www.pdilin.com/pdf/ADVT-NO-HR712601-Contract_Upload.pdf
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










