NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें सीट अपग्रेड करने और छोड़ने के नियम

Updated:
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसलिंग

नीट यूजी काउंसलिंग

NEET UG Counselling 2026: NMC ने नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार सीट अपग्रेड करने और छोड़ने के नियम बदले हैं. सीट अपग्रेड करने या छोड़ने के लिए कैंडिडेट्स को कॉलेज जाना होगा. पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू होने से पहले पूरे नियम जान लें.

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है. NMC ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. साथ ही इस बार सीट नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. अगर आपने भी इस साल नीट यूजी परीक्षा क्लियर कर ली है और इस काउंसलिंग में शामिल होने वाले हैं तो इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी हासिल करें. 

NEET UG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

NMC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले हैं. राउंड-1 की काउंसलिंग 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक चलेगी. 

  • रजिस्ट्रेशन (Registration): 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
  • च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग (Choice Filling & Locking): 6 अगस्त से 13 अगस्त 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (Round 1 Seat Allotment Result): 17 अगस्त 2026
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग (Institute Reporting): 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026
image.png
MCC नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

NEET काउंसलिंग के किन नियमों में हुआ है बदलाव?

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने कई बदलाव किए हैं. MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन लेने वालों के लिए इन बदलाव के बारे में जानना जरूरी है. सीट अपग्रेड करने कराने या छोड़ने की व्यवस्था अब ऑनलाइन कर दी गई है. इसके लिए कैंडिडेट्स को पहले की तरह फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी.

MCC Notice: नीट यूजी को लेकर MCC की नोटिस

कॉलेज जाने का झंझट खत्म

नई व्यवस्था के तहत यदि किसी कैंडिडेट्स को किसी कॉलेज में सीट आवंटित हो जाती है और वह अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या बेहतर ऑप्शन के लिए अपग्रेड का ऑप्शन चुनता है तो उसे कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है. उसकी सीट एमसीसी पोर्टल पर सुरक्षित रहेगी और वह सीधे अगले राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो सकेगा. एमसीसी ने सीट छोड़ने (रेजिग्नेशन) की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है.

NRI कोटा वाले कैंडिडेट्स को मिली राहत

डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI Quota के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को राहत मिली है. अब उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग से लंबे प्रोसेस में नहीं फंसना होगा. पहले इसके लिए संबंधित कॉलेज में फॉर्मेलिटी पूरी करनी पड़ती थी. MCC ने राज्यों और मेडिकल एजुकेशन से जुड़े विभाग के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया ताकि वे काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया को आसानी से हैंडल कर पाएं.

यह भी पढ़ें- 12वीं में टॉप करो, डॉक्टर बनो, CM का सुझाव आसान या मुश्किल?



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola