नई नौकरी की तलाश में हैं? करियर बदलने से पहले इन 5 बातों पर करें काम
लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
Career Growth Tips: नई नौकरी की तलाश शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप आखिर जाना कहां चाहते हैं. अपने इंटरेस्ट को देखें और उसी अनुसार, स्क्लि डेवलेप करें. वर्कशॉप या शॉर्ट टर्म कोर्सेज के जरिए, सर्टिफिकेट भी ले लें.
Career Growth Tips: नई नौकरी की तलाश कई बार किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगती. खासकर जब आप अपना करियर बदलने की सोच रहे हों. नई फील्ड, नई स्किल और नए लोगों के बीच खुद को स्थापित करने को लेकर मन में कई तरह के सवाल आते हैं. ऐसे में सही दिशा तय करना और खुद को लगातार बेहतर बनाना जरूरी है. कुछ छोटी-छोटी तैयारियां इस बदलाव को आसान बना सकती हैं.
सबसे पहले तय करें अपनी दिशा
नई नौकरी की तलाश शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप आखिर जाना कहां चाहते हैं. आपका इंटरेस्ट, आपकी क्षमता और पसंद के क्षेत्रों पर विचार करें. इसके लिए आप अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को लिख सकते हैं. अलग-अलग करियर ऑप्शन के बारे में जानकारी जुटाएं और शॉर्ट कोर्स, वर्कशॉप या छोटे प्रोजेक्ट के जरिए किसी नई फील्ड को समझने की कोशिश करें. इससे आपको अपनी दिशा तय करने में मदद मिलेगी.
नई फील्ड के बारे में लगातार सीखते रहें
करियर बदलते समय यह डर होना सामान्य है कि कहीं आप नई नौकरी के लिए योग्य न हों. इस स्थिति में अपने पुराने अनुभवों और उपलब्धियों को नजरअंदाज न करें. अपनी उन स्किल्स की पहचान करें, जिनका इस्तेमाल नई नौकरी में भी किया जा सकता है. इसके साथ ही नई फील्ड से जुड़ी जानकारी हासिल करते रहें. इससे धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
नई स्किल्स सीखने पर दें ध्यान
कई बार नौकरी बदलने में सबसे बड़ी परेशानी जरूरी स्किल या सर्टिफिकेशन की कमी होती है. इसे छोटे-छोटे कदमों से दूर किया जा सकता है. ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफिकेट प्रोग्राम, प्रैक्टिस प्रोजेक्ट या वॉलंटियरिंग के जरिए नई स्किल्स सीखी जा सकती हैं. जरूरी नहीं कि नई नौकरी के लिए आपको बिल्कुल शुरुआत से सब कुछ सीखना पड़े. आपकी मौजूदा स्किल्स भी नए रोल में काम आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें: पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी
आर्थिक स्थिति की पहले से बनाएं योजना
करियर बदलते समय आमदनी कम होने या पढ़ाई पर होने वाले खर्च को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. इसलिए नौकरी छोड़ने या नई फील्ड में जाने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करें. जरूरी हो तो पार्ट टाइम काम के ऑप्शन देखें. साथ ही जिस कोर्स या पढ़ाई में एडमिशन लेना चाहते हैं, उससे जुड़ी फीस और आर्थिक सहायता के ऑप्शन की जानकारी पहले ही जुटा लें. इससे बदलाव के दौरान आर्थिक दबाव कम रहेगा.
नेटवर्किंग को बनाएं मजबूत
नई इंडस्ट्री में शुरुआत करते समय सही लोगों से जुड़ना भी जरूरी है. इसके लिए इंडस्ट्री से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं. LinkedIn पर अपनी फील्ड के प्रोफेशनल्स से जुड़ें और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लें. जरूरत पड़ने पर उनसे अपने करियर से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं. मजबूत नेटवर्क से आपको नई नौकरी, रेफरल और करियर के दूसरे अवसरों की जानकारी मिल सकती है.
खुद पर भरोसा रखें
करियर बदलना आसान नहीं होता, लेकिन सही तैयारी के साथ इसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है. अपनी उपलब्धियों और मौजूदा स्किल्स को पहचानें, नई चीजें सीखते रहें और एक साथ सब कुछ बदलने की बजाय छोटे-छोटे कदम उठाएं. समय के साथ अनुभव बढ़ेगा और नई फील्ड को लेकर आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें: कभी प्रोटीन बार तो कभी मखाना…Microsoft के ऑफिस में सुबह से शाम तक के नाश्ते का Free इंतजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए