ePaper

NCET: एनसीईटी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 18 Jul 2023 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
NCET: एनसीईटी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Teacher Education entrance test, NCET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनसीईटी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है.

विज्ञापन
undefined

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET 2023) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

undefined

यह परीक्षा आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज सहित चुनिंदा केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

undefined

लेटेस्ट नोटिफकेशन के अनुसार, उम्मीदवार अब 25 जुलाई, रात 11:30 बजे तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. एनसीईटी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in है.

undefined

उम्मीदवारों को 26 और 27 जुलाई को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी.

undefined

सिटी इंफॉर्मेशन, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और रिजल्ट की घोषणा की तारीखें बाद में एनसीईटी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी.

undefined

उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं है.

undefined

एनटीए ने कहा, एक से अधिक आवेदन संख्या वाले किसी भी उम्मीदवार को यूएफएम (अनुचित साधन) माना जाएगा, भले ही बाद में पाया जाए और उस उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

undefined

एनसीईटी 2023 के लिए आवेदन करने में किसी भी कठिनाई के मामले में, उम्मीदवार 011-40759000, 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ncet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola