NCERT की कक्षा 9 की किताब से हटेगी 'डांसिंग गर्ल' की बदली हुई फोटो, संस्थान ने मानी अपनी गलती
NCERT बुक की तस्वीर
NCERTs new art textbook: NCERT की कक्षा 9वीं की नई आर्ट्स किताब में सिंधु घाटी सभ्यता की ऐतिहासिक 'डांसिंग गर्ल' की मूर्ति की तस्वीर को धुंधला करने पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इतिहासकारों और सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद, संस्थान ने अपनी गलती मानते हुए इस बदली हुई तस्वीर को तुरंत हटाने का फैसला किया है. अब किताब के ऑनलाइन और आने वाले प्रिंटेड वर्जन में मूर्ति का असल रूप ही दिखाया जाएगा.
NCERTs new art textbook: कक्षा 9वीं की नई आर्ट्स की किताब में एक बहुत ही फेमस ‘डांसिंग गर्ल’की मूर्ति की तस्वीर बदलने के मामला को लेकर एक नया अपडेट आया है. इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई एक्सपर्ट के बीच उपजे भारी विवाद के बाद अब NCERT ने अपनी गलती सुधारने का फैसला लिया है. NCERT ने अब इस पूरे विवाद के बाद तस्वीर को हटा कर पुरानी और असली तस्वीर बिना किसी छेड़छाड़ की लगाने की बात कही है.
NCERTs new art textbook: संस्थान ने मानी अपनी गलती
तस्वीर से छेड़छाड़ की बात सामने आने और विरोध के बाद NCERT तुरंत एक्शन मोड में आ गया है. NCERT ने कहा है की इंटरनेट पर मौजूद किताब के ऑनलाइन वर्जन यानी की पीडीएफ में इस शेडेड तस्वीर को तुरंत बदल दिया जाएगा. ऑनलाइन पढ़ने वाले बच्चों को अब मूर्ति का असली रूप ही दिखाई देगा. जो किताबें पहले ही प्रिंट हो चुकी हैं उनमें तो बदलाव संभव नहीं है लेकिन भविष्य में जब भी इस किताब के नए लॉट की छपाई होगी तो उसमें पुरानी और असली तस्वीर को ही शामिल किया जाएगा.
अधिकारियों ने साफ किया है कि इस ऐतिहासिक मूर्ति को शेड करने या ढकने के पीछे कोई खास एजेंडा नहीं था. फिर भी मामला सामने आते ही संबंधित कला और शिक्षा विभाग को इसकी पूरी जांच सौंप दी गई है.
NCERT to replace the covered-up ‘Dancing Girl’ with the original version in the Class 9th art textbook
— ANI (@ANI) June 15, 2026
“As soon as the issue came to notice, the concerned department was directed to look into the matter. Following consultations with experts, the department is replacing the… pic.twitter.com/87xAvmGnIK
NCERTs new art textbook: क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये पूरा हंगामा कक्षा 9वीं की नई आर्ट्स की किताब’मधुरिमा’के पहले चैप्टर ‘History of Arts’ की वजह से शुरू हुआ था. सिंधु घाटी सभ्यता की कांस्य मूर्ति जो लगभग 4,000 साल पुरानी है जिसका ऊपरी हिस्सा बिना कपड़ों के है. नई किताब में इसे कंधों से नीचे तक धुंधला कर दिया गया था जिससे ऐसा लग रहा था मानो मूर्ति को कपड़े पहनाए गए हों. जानकारों ने सवाल उठाया कि पिछले 25 सालों से यह मूर्ति देश की सभी बड़ी किताबों में अपने असली रूप में दिखाई जा रही थी. यह पहली बार था जब इसके ओरिजिनल लुक को बदला गया.
इसी भारी विरोध और विशेषज्ञों के दबाव के बाद NCERT को अपना फैसला बदलना पड़ा. अब संस्था ने साफ कर दिया है कि अब वह इतिहास की किसी भी आर्ट को बच्चों के सामने उसके असल रूप में ही रखेगी.
यह भी पढ़ें : NCERT की किताब पर नया विवाद! मोहनजोदड़ो की डांसिंग गर्ल का बदला रूप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bhumi Sharma
भूमि शर्मा प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब मिलाकर अब तक इनके पास करीब 2 साल तक का अनुभव है. एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल प्रभात खबर पर एजुकेशन और जॉब्स की खबरें देखती हैं. फिल्म जगत और पॉलिटिक्स की खबरों में इंटरेस्ट रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










