NCERT की नई पहल! लॉन्च किया खुद का WhatsApp
NCERT Whatsapp Channel: स्टूडेंट की AI जेनरेटेड तस्वीर
NCERT Whatsapp Channel: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शिक्षा में डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाते हुए अपना ऑफिशियल WhatsApp चैनल लॉन्च कर दिया है. इसे बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है. अब स्टूडेंट्स, शिक्षक और माता-पिता सीधे अपने मोबाइल पर ताजा शैक्षिक अपडेट पा सकेंगे.

फेक खबर से बचा जा सकेगा
NCERT का यह नया चैनल खासतौर पर उन सभी के लिए फायदे का होगा जो स्कूल एजुकेशन, पाठ्यपुस्तकों, कोर्स से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं, परीक्षाओं और शिक्षक ट्रेनिंग कार्यक्रमों से अपडेट रहना चाहते हैं. इससे अब सभी जानकारी सीधे WhatsApp के ‘Channels’ के जरिये मिल सकेगी, जिससे समय-बचत और विश्वसनीय सूचना सुनिश्चित होगी. कई बार फेक न्यूज फैल जाती है. इससे भी बचा जा सकेगा.
घर बैठे स्टूडेंट्स को मिलेगी जानकारी
इस चैनल पर NCERT द्वारा जारी किए जाने वाले नए नोटिस, पाठ्यक्रम में बदलाव, शिक्षण सामग्री, ई-बुक्स और महत्वपूर्ण घोषणाओं की ताजा जानकारी मिलेगी. वहीं, शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और वर्कशॉप की सूचना भी यहां साझा की जाएगी, जिससे शिक्षण-शिक्षक दोनों को लाभ पहुंच सकेगा. NCERT का यह कदम शिक्षा के डिजिटल विस्तार और सही जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कोशिश कहा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद करें D फार्मा कोर्स, लाखों में होगी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए