ePaper

NEET PG 2025: एडमिशन के नाम पर हो सकती है ठगी, NBEMS ने दी अहम जानकारी

Updated at : 15 Jul 2025 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
NEET PG 2025

NEET PG 2025

NEET PG 2025 के उम्मीदवारों को NBEMS ने एडमिशन फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है. फर्जी कॉल्स, मैसेज और ईमेल से दूर रहें. NBEMS की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि सही जानकारी केवल उनकी वेबसाइट और QR कोड से ही मिलेगी.

विज्ञापन

NEET PG 2025: NEET-PG 2025 की परीक्षा अगस्त में होनी है, लेकिन इसके पहले ही कुछ फर्जी लोग एक्टिव हो गए हैं. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एक जरूरी नोटिस जारी कर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ईमेल, SMS और सोशल मीडिया पर फैल रही हैं अफवाहें

NBEMS ने कहा है कि कुछ लोग छात्रों को ईमेल, SMS और सोशल मीडिया के जरिए झूठी जानकारी दे रहे हैं. वे खुद को NBEMS का प्रतिनिधि बताकर परीक्षा में मदद या सीधे एडमिशन दिलाने का वादा कर रहे हैं. ये सब पूरी तरह फर्जी हैं.

NBEMS का साफ निर्देश

NBEMS ने अपने नोटिस में कहा है कि वे कभी भी किसी को ईमेल, कॉल या मैसेज के जरिए परीक्षा में मदद करने की बात नहीं कहते. उनकी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर ही मिलती हैं.

QR कोड से करें जांच

बोर्ड ने बताया है कि जुलाई 2020 के बाद से सभी आधिकारिक नोटिस में QR कोड दिया जाता है. छात्र इसे स्कैन करके सीधे वेबसाइट पर असली नोटिस देख सकते हैं. इसके अलावा NBEMS का WhatsApp चैनल भी है, जिसे फॉलो कर छात्र सही जानकारी पा सकते हैं.

अगर लगे कुछ गलत, तो तुरंत करें शिकायत

NBEMS ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करके परीक्षा में मदद या पेपर दिलाने की बात करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें.

  • NBEMS को ईमेल करें: reportumc@natboard.edu.in
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज करें रिपोर्ट

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

NBEMS ने साफ कहा है कि फर्जी वादों और झूठी सूचनाओं से छात्र भ्रमित न हों. परीक्षा की तैयारी पूरी ईमानदारी से करें और हर सूचना को केवल आधिकारिक स्रोत से ही जांचें. सतर्क रहना ही सुरक्षित रहना है.

Also Read: Sarkari Naukri: AIIMS पटना में बंपर वैकेंसी! सीनियर रेजिडेंट के 152 पदों पर निकली भर्ती

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola