Metro में ‘How to Kill Men’ पढ़ती दिखी लड़की, जानिए कौन हैं इस किताब की लेखिका

Updated:
विज्ञापन
Metro Viral Girl

मेट्रो पर किताब पढ़ते हुए लड़की

Metro Viral Girl: अक्सर बुक रीडिंग जिसे अच्छा माना जाता है, आज वे किसे लिए खतरनाक बन गया है. मेट्रो पर एक लड़की ‘How to Kill Men’ नाम की एक किताब पढ़ रही थी, जब ये फोटो/वीडियो सामने आए तो सोशल मीडिया यूजर्स को किताब के टाइटल से आपत्ति होने लगी. उन्होंने तरह-तरह की बातें कही. सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई. इस बहस से परे कि इस किताब में क्या है, क्या नहीं, आइए हम जानते हैं कि इस किताब को किसने लिखा है.

विज्ञापन

Metro Viral Girl: इंटरनेट पर एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में बैठी एक लड़की किताब पढ़ती नजर आ रही हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ये नॉर्मल बात है, लेकिन किताब के टाइटल ने सभी को चौंका दिया. मेट्रो में बैठी लड़की जो किताब पढ़ रही थी, उसका टाइटल था ‘How to Kill Men’. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, अब अगला कौन?

वायरल वीडियो में महिला शांति से किताब पढ़ रही है, लेकिन किताब के कवर पर लिखे टाइटल ने लोगों को हैरान कर दिया. लोग कई तरह की बातें कॉमेंट कर रहे हैं. कुछ इसे सोनम, सिया मैटर से जोड़कर देख रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘अब अगली बारी किसकी है?’ एक यूजर ने कहा कि ये वो किताब नहीं है जो आप सोच रहे हैं.

क्या है बुक का टाइटल?

मेट्रो वाली लड़की जो किताब पढ़ रही है, उसका पूरा टाइटल How to Kill Men and Get Away With It है. ये एक इंग्लिश किताब है. ये बुक आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन मिल जाएगी. ई-बुक 2022 में पहली बार रिलीज हुआ था. वहीं इसका पेपर बैक वर्जन 2023 में आया था. इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार, ये किताब यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर (Psychological Thriller) है, जिसे डार्क कॉमेडी और व्यंग्यात्मक थ्रिलर (Satirical Thriller) की कैटेगरी में रखा गया है.

अब आप सोच रहे होंगे कि ये साइकोलॉजिक थ्रिलर क्या होता है. बता दें, इसके तहत किताब या फिल्म की कहानी ऐसी होती है, जो बाहरी खतरों के बजाय कैरेक्टर के दिमाग, डर और भावनाओं पर केंद्रित होती है. कह सकते हैं कि मेन कैरेक्टर का मानसिंक संतुलन अस्थिर होता है. ऐसे में दर्शक या पाठक को उलझन होती है कि क्या सच है और क्या झूठ है.

कौन हैं How to Kill Men किताब की लेखिका?

इस किताब को Katy Brent ने लिखा है. कैटी एक फेमस लेखिका हैं, जिन्होंने कई किताबें लिखी हैं. 2022 से 2026 तक उनकी कई किताबें आ चुकी हैं. 2026 में उनकी एक किताब आई है, To All the Men I’ve Killed Before. कैटी इससे पहले पत्रकार रह चुकी हैं. उन्हें हमेशा से किताब लिखने का शौक और अपने इस शौक को उन्होंंने लॉकडाउन के दौरान पूरा किया.

नोट: वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते, ये जानकारी बस वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. किताब वास्तविक में है.

यह भी पढ़ें- ये कैसा नंबर -1 कॉलेज, बारिश में डूब जाती है कैंटीन, स्टूडेंट का वीडियो वायरल  

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola