UP में लोअर पीसीएस के 2285 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Published by : Smita Dey Updated At : 29 May 2026 10:40 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका. UPSSSC ने लोअर पीसीएस के 2285 पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 18 जून 2026 तक है.

विज्ञापन

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका दिया है. आयोग ने लोअर पीसीएस (Lower PCS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 2285 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, जिनमें सुपरवाइजर, ऑडिटर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जैसे कई शानदार पद शामिल हैं. 

कब से कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 29 मई 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 18 जून 2026
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 18 जून 2026
  • फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख: 25 जून 2026

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 Notification Check Here

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: आवेदन फीस

इस वैकेंसी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे. 

  • जनरल, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS): 25 रुपये
  • एससी (SC) और एसटी (ST): 25 रुपये
  • दिव्यांग (PH) उम्मीदवार: 25 रुपये

योग्यता क्या होना जरूरी है?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं नीचे दी गई हैं:

  • मंडी सुपरवाइजर: एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में कम से कम 50% मार्क्स (SC/ST के लिए 45%) के साथ ग्रेजुएशन.
  • अमीन और क्लर्क: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री. क्लर्क पद के लिए हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है.
  • ऑडिटर और असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट: कॉमर्स स्ट्रीम (BCom) में ग्रेजुएशन की डिग्री.
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, लेकिन परमानेंट होने के लिए ‘O’ लेवल का कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है.
  • डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर: ग्रेजुएशन की डिग्री, जिसमें इंटरमीडिएट (12वीं) स्तर पर गणित विषय होना जरूरी है.

वैकेंसी डिटेल्स 

इस बार अलग-अलग विभागों में कुल 2285 पद निकाले गए हैं. 

पद का नाम पदों की संख्या 
असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट 548
ऑडिटर 419
अमीन / ऑक्शनियर 323
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर 238
क्लर्क और एकाउंट्स क्लर्क 229
असिस्टेंट चकबंदी अधिकारी 168
मंडी सुपरवाइजर 46

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • PET 2025 स्कोरकार्ड से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर जरूरी डोकउएमन्त अपलोड करें. 
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola