UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
Published by : Smita Dey Updated At : 28 May 2026 6:00 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. यूपीएससी ने 194 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जून 2026 है.
UPSC Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. यूपीएससी ने अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 194 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
इस भर्ती के तहत एयरवर्थनेस ऑफिसर, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे कई बड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्निकल या टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
आवेदन के लिए जरूरी डेट
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 23 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए 12 जून 2026 तक का समय है. जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए इच्छुक हैं, यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
UPSC Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | कुल वैकेंसी |
| एयरवर्थनेस ऑफिसर | 25 पद |
| डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव्स | 44 पद |
| असिस्टेंट डायरेक्टर | 27 पद |
| मैनेजर (मेल मोटर सर्विस) | 8 पद |
| असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइंस | 5 पद |
| साइंटिफिक ऑफिसर | 2 पद |
| लेक्चरर | 2 पद |
| एसोसिएट प्रोफेसर | 1 पद |
योग्यता और उम्र सीमा क्या है?
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है. कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार रिलेटेड फील्ड में BE/BTech, MSc या मास्टर डिग्री होनी जरूरी है. इसके साथ ही, कई पदों के लिए 1 से लेकर 10 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है.
अलग-अलग पोस्ट के अनुसार, उम्र 30 से 48 साल तक होना चाहिए. आरक्षित वर्गों (जैसे एससी, एसटी, ओबीसी) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सैलरी और मिलने वाली सरकारी सुविधाएं
इन भर्ती (UPSC Recruitment 2026) के माध्यम से सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 और लेवल 8 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति महीने सैलरी मिलेगी. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन का लाभ भी मिलेगा.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकली लॉ Graduates के लिए शानदार भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










