UP Sarkari Naukri 2025: सस्ता नहीं असिस्टेंट प्रोफेसर बनना! IAS PCS से 20 गुना महंगी है फीस
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jun 2025 3:33 PM
UP Sarkari Naukri 2025
UP Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में हर साल करोड़ों की संख्या में छात्र भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं. एप्लीकेशन फीस को लेकर अक्सर छात्रों के मन में असमंजस की स्थिति होती है. ऐसे में बता दें कि यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया इन दिनों काफी चर्चा में है.
UP Sarkari Naukri 2025: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है. इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी. हालांकि इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस की चर्चा हर तरफ हो रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2025 से शुरू है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 जून 2025 तक का सयम है. वहीं, फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जून 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी में आवेदन फीस की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.
UP Sarkari Naukri Application: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की फीस
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी. इसमें आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 2000 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 1000 रुपये देने होंगे. फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फीस की डिटेल्स देख सकते हैं.
UP Assistant Professor Recruitment 2025 Notification
ये भी पढ़ें: बिहार पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, यहां करें आवेदन
IAS PCS से 20 गुना ज्यादा फीस
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन फीस UPSC और UP PCS की फीस से लगभग 20 गुना ज्यादा है. बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी की आवेदन फीस 100 रुपये होती है. वहीं, एससी और एसटी के साथ महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को फ्री में आवेदन करने का मौका मिलता है.
यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 125 रुपये जमा करने होते हैं. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 65 रुपये होती है. इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 25 रुपये होते हैं. एप्लीकेशन फीस की बात करें तो यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फीस IAS-PCS एग्जाम से 20 गुना ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: IIT और NIT नहीं…इस कॉलेज से पढ़ाई कर हासिल की Google में नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










