Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, यहां करें आवेदन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Jun 2025 11:14 AM
Bihar Sarkari Naukri 2025
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार के पंचायती राज विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पंचायती राज विभाग (Bihar Panchayti Raj Vibhag Recruitment 2025) में कुल 942 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार के पंचायती राज विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है. पंचायती राज विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – zp.bihar.gov.in पर जाना होगा. इसमें आवेदन करने से लेकर सैलरी तक की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
बिहार पंचायती राज विभाग की ओर से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 से शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जून 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी मेंं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्से से अप्लाई कर सकते हैं.
Bihar Sarkari Naukri 2025 Application ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- zp.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा.
- अगले पेज पर Bihar Zila Parishad Technical Assistant Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Apply Online पर क्लिक करें.
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
Bihar Panchayti Raj Vibhag Assistant Technical Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
Bihar Panchayti Raj Vibhag Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
बिहार पंचायती राज विभाग की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को योग्यता के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 37 साल से कम होनी चाहिए.
कैसे होगा योग्य कैंडिडेट्स का चयन?
बिहार पंचायती राज विभाग की तरफ से जारी इस वैकेंसी में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मेरिट के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा. इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन होगा. ऐसे में बराबर नंबर आने पर अधिक उम्र वाले कैंडिडेट्स को वरियता दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










