Typing Job: टाइपिंग पर है कमांड तो मिलेगी ये सरकारी नौकरियां, सैलरी होगी लाखों में

Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Mar 2025 5:42 PM

विज्ञापन

SBI PO Prelims Result 2025

Typing Job: हिंदी या इंग्लिश की अच्छी टाइपिंग स्पीड आपको सरकारी नौकी दिला सकती है. ऐसे में टाइपिंग स्किल पर मिलने वाली सरकारी नौकरियों के बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

Typing Job: प्राइवेट से लेकर सरकारी सेक्टर तक में अच्छी टाइपिंग वालों के लिए कई जॉब ऑप्शन होते हैं. ऐसे में हिंदी और इंग्लिश की टाइपिंग स्पीड अच्छी होने पर आसानी से सरकारी नौकरी (Government Job for Typist) पा सकते हैं. सेंट्रल और स्टेट लेवल पर कई पोस्ट टाइपिस्ट के लिए होते हैं. देश के विभिन्न सरकारी विभागों में हिंदी और इंग्लिश टाइपिस्ट की भर्तियां होती हैं. आइए ऐसे ही पांच सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं

Typing Job as Stenographer: स्टेनोग्राफर की वैकेंसी

अच्छी टाइपिंग स्पीड है तो आपको स्टेनोग्राफर के पद पर नौकरी मिल सकती है. बता दें कि सरकारी विभागों में स्टेनो या जूनियर असिस्टेंट जैसे पद पर भर्तियां निकलती रहती है. इस पद पर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस पद पर फाइनल सेलेक्शन टाइपिंग स्पीड टेस्ट के बाद ही होता है. कई सरकारी विभाग स्टेनोग्राफर को 56,100 से लेकर 1,14,000 रुपये तक की सैलरी ऑफर करता है.

RO and ARO Recruitment: रिव्यू ऑफिसर की भर्ती

इस पद के लिए टाइपिंग स्पीड हिंदी भाषा में 25 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए. रिव्यू ऑफिसर के पद पर पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलती है. रिव्यू ऑफिसर का काम सरकारी दस्तावेजों, नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा करना होता है.

सरकारी विभागों में रिव्यू ऑफिसर की भी भर्तियां होती हैं. उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हर साल रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (UPPSC RO and ARO Recruitment) के पदों पर भर्तियां निकलती हैं.

डेटा एंट्री ऑपरेटर

कई सरकारी विभाग डेटा एनालिसिस और सेव रखने के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती करता है. टाइपिंग स्पीड अच्छी होने पर डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी भी पा सकते हैं. इस पद पर नौकरी पाकर 19,200 रुपये से 63,200 रुपये तक सैलरी पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार की यंगेस्ट सीनियर डिप्टी कलेक्टर, TATA कंपनी में लाखों की जॉब ठुकराकर बनीं BPSC टॉपर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola