SBI CBO Recruitment 2025: ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 2900 से ज्यादा वैकेंसी, सैलरी होगी 48480

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Jun 2025 6:00 PM

विज्ञापन

SBI CBO Recruitment 2025

SBI CBO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 2900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bank.sbi पर जाना होगा.

विज्ञापन

SBI CBO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है. SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2900 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

SBI CBO Recruitment 2025 Application ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi पर जाएं.
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं और CBO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी भरें और यूजर आईडी/पासवर्ड जनरेट करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, क्वालिफिकेशन, अनुभव आदि भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट्स) अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • सबमिट करने से पहले एक बार पूरा फॉर्म चेक कर लें और फिर फाइनल सबमिट कर दें.
  • आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

SBI CBO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SBI CBO सैलरी कितनी होगी?

SBI की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को सैलरी के तौर पर 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इस भर्ती प्रक्रिया में आकर्षक वेतन मिलता है. साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.

SBI CBO पदों पर चयन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. ऑनलाइन एग्जाम में रीजनिंग, इंग्लिश, बैंकिंग अवेयरनेस और जनरल नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.

यहां पढ़ें 2023- 2024 प्लेसमेंट जानने के लिए आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola