ePaper

RRB ALP Recruitment 2025: आरआरबी लोको पायलट का आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Updated at : 18 May 2025 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
RRB ALP Recruitment 2025

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025

RRB ALP Recruitment 2025: आरआरबी लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई है. रेलवे में लोको पायलट बनने का यह सुनहरा अवसर है. चयन CBT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के माध्यम से किया जाएगा. यहां दिए गए नीचे लिंक के माध्यम से आवेदन करें.

विज्ञापन

RRB ALP Recruitment 2025: जो उम्मीदवार रेलवे में सहायक लोको पायलट (ALP) बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी सूचना है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से निकाली गई एएलपी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है. आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई 2025 तय की गई है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे rrbapply.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. 

RRB ALP Recruitment 2025: आवेदन और संशोधन की तारीखें

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 मई 2025 है. वहीं, अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो गई हो तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा.  संशोधन विंडो 22 मई से 31 मई 2025 तक खुलेगी. हालांकि ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन करते समय जो जानकारी दी गई है और जो RRB चुना गया है, उसे बाद में बदला नहीं जा सकता. आवेदन में बदलाव करने के लिए 250 का संशोधन शुल्क देना होगा. 

पढ़ें: School closure: शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, 1000 से ज्यादा स्कूल होंगे बंद, शिक्षकों का भी… जानिए वजह

RRB ALP Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया के चरण

इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) होगी, इसके बाद CBT-2 लिया जाएगा. फिर कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT) होगा. इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही नियुक्ति दी जाएगी. 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9,970 सहायक लोको पायलट पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 4,116 पद सामान्य वर्ग, 1,716 पद अनुसूचित जाति (SC) और 858 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

पढ़ें: NEET UG Result 2025: MBBS के लिए AIIMS के बाद ये सरकारी कॉलेज है बेस्ट, जानें कट ऑफ और फीस

How to Apply RRB ALP 2025 Application Form: कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाएं. 

इसके बाद होम पेज पर दिए गए RRB ALP भर्ती लिंक पर क्लिक करें. 

फिर अपनी बेसिक डिटेल भरकर खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें. 

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. 

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola