पटना Airtel में इंटर्नशिप का मौका, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
कंपनी में काम करते हुए एम्प्लाइज की सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

कंपनी में काम करते हुए एम्प्लाइज की सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

PM Internship Scheme 2026 के तहत बिहार के पटना में Airtel कंपनी युवाओं को इंटर्नशिप का शानदार मौका दे रही है. 12वीं पास उम्मीदवार 9 महीने की इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें ₹16,000 प्रति महीने स्टाइपेंड मिलेगा. जानें एलिजिबिलिटी, पोस्ट और पूरी जानकारी.

विज्ञापन

PM Internship Scheme: देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सरकार की कई सारी स्कीम्स हैं. इन्हीं में से एक पीएम इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) है. यह स्कीम भारत सरकार के कॉर्पोरेट मिनिस्ट्री ऑफ वर्क्स की एक पहल है, जो युवाओं को देश की टॅाप 500 कंपनियों में एक्चुअल वर्क एक्सपीरियंस देती है. आज हम इस आर्टिकल में खासतौर पर बिहार के पटना के Airtel कंपनी में इंटर्नशिप की बात करेंगे.

Airtel Internship के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन?

PM Internship की ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार Airtel कंपनी में इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जूलाई 2026 को शुरू हुई थी. इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2026 तय की गई है.

ये भी पढ़ें: Google Internship 2025: लाखों लोगों की ड्रीम कंपनी ‘गूगल’ में इंटर्नशिप का मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Airtel Post Details: किस पोस्ट पर कर सकते हैं अप्लाई?

PMIS के तहत कैंडिडेट्स एयरटेल कंपनी में XFE एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां अगर हम मोड ऑफ इंटर्नशिप की बात करें, तो आपको ऑफिस में प्रेजेंट होकर काम करना होगा. इसमे वर्क फ्रॉम होम जैसी कोई सुविधा नहीं है.

Posts and Salary Structure: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस स्कीम के तहत एयरटेल कंपनी में कुल 50 पदों पर भर्ती होगी. हालांकि यह खबर लिखे जाने तक वेबसाइट की जानकारी के अनुसार कुल 23 कैंडिडेट्स इस पद के लिए अप्लाई कर चुके थे. यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 9 महिने का होगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को सैलेरी के तौर पर 16,000 रुपए प्रति महीने दी जाएगी.

Qualification and Internship Duration : क्या होगी क्वालिफिकेशन और इंटर्नशिप ड्यूरेशन ?

इस स्कीम के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। यह खासतौर पर पटना स्थित एयरटेल ब्रांच को लेकर वैकेंसी है। यहा इंटर्नशिप करने का ड्यूरेशन 9 महीने का है।

Note- इससे संबंधित और भी अधिक जानकारी अपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवदेन तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola