JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में 1373 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 35000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Jun 2025 1:57 PM
MP Sarkari Naukri 2025
JSSC Jharkhand Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से 1373 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 जून 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 1373 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के स्कूलों में खाली पदों को भरा जाएगा जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
झारखंड में सेकेंडरी टीचर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार. इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
JSSC Teacher Recruitment Application ऐसे करें आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर JSSC Senior Teacher Recruitment 2025 Application 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
JSSC Senior Teacher Recruitment 2025 Application 2025 यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.
इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
JSSC झारखंड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन ही किया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और फोटो पहचान पत्र पहले से तैयार रखने होंगे ताकि आवेदन में किसी तरह की दिक्कत न आए. आवेदन फीस का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
1373 पदों पर भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ BEd या समकक्ष शिक्षण योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थियों को झारखंड राज्य के नियमानुसार टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास होना भी जरूरी है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 35,400 रुपये 1,12,400 रुपये तक होगी.
Google या Microsoft नहीं, इस कंपनी से अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










