Best Placement 2025: Google या Microsoft नहीं, इस कंपनी से अनिकेत को मिला 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Jun 2025 4:07 PM
Best Placement 2025
Best Placement 2025: कॉलेज में प्लेसमेंट सेशन में सबसे ऊपर नाम Google और Microsoft जैसी कंपनियों का आता है. हालांकि, एक ऐसी कंपनी का नाम सामने आया है जिसके प्लेसमेंट ऑफर ने टॉप कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ (IIIT Lucknow) के छात्र अनिकेत कौल को इस कंपनी से 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट मिला है.
Best Placement 2025: कॉलेज प्लेसमेंट सीजन 2025 की शुरुआत के साथ ही देशभर के छात्रों में उत्साह दिखाई दे रहा है. हर साल की तरह इस बार भी गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के ऑफर चर्चा में रहे. इस साल एक और कंपनी का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है जिसने अपने ऑफर से सभी को चौंका दिया. यह कंपनी है Rubrik जिसने एक रिकॉर्डतोड़ पैकेज देकर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे नामों को भी पीछे छोड़ दिया है .
Best Placement 2025: IIIT लखनऊ में शानदार प्लेसमेंट
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लखनऊ (IIIT Lucknow) के छात्र अनिकेत कौल को Rubrik की ओर से 1.45 करोड़ रुपये का प्लेसमेंट पैकेज मिला है. यह पैकेज Rubrik के बैंगलुरु ऑफिस के लिए दिया गया है. अनिकेत की इस कामयाबी से संस्थान के बाकी छात्रों में भी बड़ा उत्साह है. गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में IIIT जैसे संस्थानों में प्लेसमेंट के आंकड़े लगातार बेहतर हुए हैं. Rubrik का यह ऑफर अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है.
क्या करती है Rubrik?
Rubrik एक डेटा सिक्योरिटी और क्लाउड डेटा मैनेजमेंट कंपनी है जो दुनियाभर में अपने एडवांस्ड बैकअप और रिकवरी सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है . कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में है लेकिन भारत में भी इसके कई ऑफिस हैं जिनमें बैंगलुरु सबसे प्रमुख है. डेटा प्रोटेक्शन और रैंसमवेयर रिकवरी जैसे अत्याधुनिक सेक्टर में काम करने की वजह से Rubrik ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से ग्रोथ की है. यही कारण है कि यह भारतीय टैलेंट को आकर्षक पैकेज देकर अपने साथ जोड़ रही है .
1.45 करोड़ का प्लेसमेंट
अनिकेत जैसे छात्रों की कामयाबी यह दिखाती है कि अगर आप सही स्किल्स और इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार करें तो किसी भी बड़ी कंपनी में जगह बनाई जा सकती है. कुल मिलाकर Rubrik का 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर यह साबित करता है कि भारत में तकनीकी प्रतिभा को विश्वस्तरीय मानकों पर भी सराहा जा रहा है. यही आगे चलकर उन्हें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या Rubrik जैसी कंपनियों में जगह दिलाने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें: मंत्र, वेद-शास्त्र और IIT…अब ISRO तक पहुंचा गुरुकुल का छात्र, देखें गोविंद कृष्णन की अनोखी यात्रा
ये भी पढ़ें: 9 से 5 की नौकरी…मॉक टेस्ट और Youtube से पढ़ाई, क्या था UPSC Topper का सक्सेस फॉर्मूला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










