₹44,900 से ज्यादा होगी हर महीने की सैलरी, ISRO ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 30 से आवेदन शुरू

कर्मचारी की AI जेनरेटेड तस्वीर
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्जेनाइजेशन (ISRO) (ISTAC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे कई पद भरे जाएंगे. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी, पोस्ट डिटेल और लास्ट डेट जैसी जरूरी जानकारी हासिल कर लें.
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्जेनाइजेशन (ISRO) (ISTAC) ने 27 जून 2026 को ग्रुप ‘बी’ और ‘ए’ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.
देखें महत्वपूर्ण डेट्स
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 27 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 30 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | अभी घोषित नहीं की गई है |
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें शामिल हैं-
टेक्निकल असिस्टेंट
साइंटिफिक असिस्टेंट
लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए
टेक्नीशियन-बी
ड्राफ्ट्समैन-बी
कुक-ए
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है.
- टेक्नीशियन-बी: संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट.
- टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा.
- साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ B.Sc.
- लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए: लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री.
- कुक-ए: संबंधित कार्य का अनुभव आवश्यक.
आयु सीमा
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अप्लाई करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष (20 जुलाई 2026 तक) निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में नियम अनुसार, छूट दी गई है.
टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट और टेक्निशियन पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क
टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट
टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट के तहत सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है. UR, OBC, EWS कैंडिडेट्स को CBT एग्जाम का हिस्सा बनने के बाद 500 रुपये रिफंड कर दिया जाएगा. SC, ST, PH और महिलाओं के लिए फीस पूरी रिफंड कर दी जाएगी.
टेक्निशियन पोस्ट
सभी कैटेगरी के लिए 500 रुपये की फीस दी जाएगी. UR, OBC, EWS कैंडिडेट्स को CBT एग्जाम में शामिल होने के बाद 400 रुपये की फीस रिफंड कर दी जाएगी. SC, ST, PH और महिलाओं को पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी.
सैलरी सट्रक्चर देखें
| पद का नाम | पोस्ट कोड | पे लेवल | प्रारंभिक वेतन |
|---|---|---|---|
| तकनीशियन-बी (Technician-B) | 001, 002 | लेवल-3 | ₹21,700 प्रति माह + अन्य भत्ते |
| ड्राफ्ट्समैन-बी (Draughtsman-B) | 003, 004 | लेवल-3 | ₹21,700 प्रति माह + अन्य भत्ते |
| तकनीकी सहायक (Technical Assistant) | 005, 006 | लेवल-7 | ₹44,900 प्रति माह + अन्य भत्ते |
| वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) | 007, 008 | लेवल-7 | ₹44,900 प्रति माह + अन्य भत्ते |
| ग्रंथालय सहायक-ए (Library Assistant-A) | 009 | लेवल-7 | ₹44,900 प्रति माह + अन्य भत्ते |
| रसोइया-ए (Cook-A) | 010 | लेवल-2 | ₹19,900 प्रति माह + अन्य भत्ते |
ISTRAC Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
- ISTRAC Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- सिर्फ 60 दिनों में करें Bank PO प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी, एक्सपर्ट से जानें धांसू ट्रिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










