सिर्फ 60 दिनों में करें Bank PO प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी, एक्सपर्ट से जानें धांसू ट्रिक्स

Updated:
विज्ञापन
Bank PO Exam Preparation

पढ़ाई करते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Bank PO Exam Preparation: IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज का सेक्शन बेहद क्रूशियल रोल प्ले करता है. इसमें आपके पास 30 क्वेश्चंस होते हैं जिन्हें हल करने के लिए 20 मिनट का समय मिलता है. एक्सपर्ट ने कुछ शॉर्ट ट्रिक्स बताए, जिसकी मदद से आप बेहद कम समय में इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bank PO Exam Preparation: IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त को होने वाला है यानी कि परीक्षा में अब 2 महीने से भी कम का समय रह गया है. बैंक पीओ परीक्षा में लैंग्वेज सेक्शन का महत्वपूर्ण रोल रहता है. एक्सपर्ट का कहना है कि इंग्लिश में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको मैथ की तरह बड़ी-बड़ी कैलकुलेशंस नहीं करनी पड़तीं, बल्कि यहां सिर्फ आपकी कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी और स्मार्ट डिसीजन-मेकिंग काम आती है. ऐसे में अगर आप भी इस बार पीओ परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां देखें स्मार्ट टिप्स.

एक्सपर्ट ने कहा कॉन्फिडेंस है सबसे बड़ा गेम चेंजर

पटना के एक अंग्रेजी शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव जोकि सालों से बैंकिंग और कंप्टीशन के लिए छात्रों की तैयारी कराते हैं और फिलहाल पटना के एक प्राइवेट स्कूल में PGT शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं ने कहा कि इंग्लिश सेक्शन में कॉन्फिडेंस ही सब कुछ है. साथ ही अभी से परीक्षा के लिए टाइम मैनेजमेंट करें.

Reading Comprehension: पैसेज को वर्ड-टू-वर्ड पढ़ने की गलती न करें

ज्यादातर स्टूडेंट्स पूरा पैसेज वर्ड-टू-वर्ड पढ़ने में अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं. इसके लिए आपको Reverse Engineering Technique अपनानी चाहिए. सबसे पहले क्वेश्चंस को पढ़ें और उनमें से कीवर्ड्स (जैसे कोई नाम, साल, या विशिष्ट शब्द) नोट कर लें. इसके बाद पैसेज को स्किम (Skim) करते हुए उन कीवर्ड्स को लोकेट करें. वोकैबुलरी और सिनोनिम-एंटोनिम वाले सवालों के लिए पूरे पैसेज को पढ़ने की जरूरत नहीं है, बस उस हाइलाइटेड वर्ड के आगे और पीछे की दो लाइनों को पढ़कर उसका कॉन्टेक्स्ट समझें और आंसर टिक करें.

Error Detection: ग्रामर के कोर रूल्स से चेक करें

एरर डिटेक्शन के सवालों को कभी भी इस बेसिस पर सॉल्व न करें कि पढ़ने में “क्या सही लग रहा है.” हमेशा ग्रामर के कोर रूल्स को चेक करें. सबसे पहले Subject-Verb Agreement चेक करें कि सब्जेक्ट के हिसाब से सही वर्ब लगी है या नहीं (जैसे One of the के बाद नाउन हमेशा प्लुरल होता है लेकिन वर्ब हमेशा सिंगुलर आती है). इसके अलावा कंडीशनल क्लॉजेस (Conditional Clauses) और पैरेललिज्म (Parallelism) के नियमों को एक बार अच्छे से रिवाइज कर लें.

Cloze Test And Fillers: इस तरह करें सॉल्व

चाहे सिंगल फिलर हो, डबल फिलर हो या क्लोज टेस्ट, सबसे पहले बिना ऑप्शंस देखे शुरुआती 2-3 लाइनें लगातार पढ़ें ताकि आपको पूरे पैराग्राफ की टोन (पॉजिटिव, नेगेटिव या न्यूट्रल) और टेंस (Tense) का अंदाजा हो जाए. इसके लिए Part-of-Speech Trick का इस्तेमाल करें. ब्लैंक स्पेस के ठीक पहले और बाद वाले शब्द को देखें. अगर ब्लैंक के बाद कोई नाउन है, तो वहां कोई एडजेक्टिव (Adjective) आएगा. अगर किसी मॉडल वर्ब (जैसे can, will, should) के बाद ब्लैंक है, तो वहां वर्ब की फर्स्ट फॉर्म ही आएगी.

Connectors: दो वाक्य को जोड़ने के लिए करें ये काम

दो अलग-अलग सेंटेंसेस को जोड़ने के लिए सबसे पहले उनके बीच का रिलेशन पहचानें. क्या दोनों सेंटेंस एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं (Contrasting), या फिर वे कारण और परिणाम (Cause and Effect) दिखा रहे हैं? अगर एक सेंटेंस पॉजिटिव और दूसरा नेगेटिव है, तो सिर्फ However, Although, But, Yet जैसे कॉन्ट्रास्टिंग कनेक्टर्स को ही ऑप्शंस में ढूंढें.

Match the Columns: पेयर्स मैच करें

यह टॉपिक सबसे ज्यादा स्कोरिंग और कम समय लेने वाला है, बशर्ते आप इसे सीधे ऑप्शंस के जरिए सॉल्व करें. ऑप्शंस में दिए गए पेयर्स (जैसे A-E या B-F) को आपस में मिलाकर पढ़ें. अगर दोनों फ्रेगमेंट्स को मिलाने पर कोई बेसिक ग्रामर रूल टूट रहा है या उनका कोई लॉजिकल मीनिंग नहीं निकल रहा, तो उस ऑप्शन को तुरंत रिजेक्ट कर दें.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बीच करें तैयारी, जानें RTE, NEP और शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण सवाल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola