ग्रुप ए, बी और सी के 1979 पदों पर भर्ती, दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 15 तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

कर्मचारी सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

DSSSB Teaching Non Teaching Vacancy: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 1979 पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रुप A, B और C के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके तहत लिफ्ट ऑपरेट, डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट और टीचिंग के कई पद भरे जाएंगे.

विज्ञापन

DSSSB Teaching Non Teaching Vacancy: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मई महीने की 29 तारीख को भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. टीचिंग -नॉनटिचिंग के सभी पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जुलाई रात 11:59 बजे तक है. सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इससे पहले आवेदन कर लें. अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी, पोस्ट डिटेल और अन्य जानकारी इस खबर के जरिए हासिल करें.

विज्ञापन

DSSSB Teaching Non Teaching Vacancy: किन पदों पर निकाली गई है भर्ती?

क्रमांकपद का नामकुल पद
1जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी)44
2जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक्स)18
3जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री)39
4जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिजिक्स)17
5जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट्स)5
6जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक)81
7जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फोटो)5
8जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Lie Detection)4
9जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (HRD/QC)2
10जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (सीएसएमडी)22
11जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बॉटनी)2
12टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी)1
13असिस्टेंट आर्काइविस्ट ग्रेड-I5
14आईटी असिस्टेंट ग्रेड-A125
15LT-असिस्टेंट ग्रेड-A11
16फिटर ग्रेड-II31
17लिफ्ट ऑपरेटर30
18असिस्टेंट ऑपरेटर-कम-मैकेनिस्ट (A/C)68
19डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A3
20डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) ग्रेड-B2
21इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर / सब-इंस्पेक्टर14
22TGT (कंप्यूटर साइंस)675
23डोमेस्टिक साइंस टीचर26
24स्पेशल एजुकेटर (टीजीटी)359
25स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी)390
कुलसभी पद1979

DSSSB Recruitment के लिए उम्र सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और मैक्सिमम 37 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें.

DSSSB Official Notification: यहां देखें नोटिस

आवेदन शुल्क देखें

  • UR/OBC/EWS- 100 रुपये
  • SC/ST/PH/ Women- कोई शुल्क नहीं

पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग मोड में होगा.

कैसे करें DSSSB Recruitment के लिए अप्लाई?

  • DSSSB की आफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर Apply Online पर क्लिक करें.
  • OTR रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- ₹44,900 से ज्याद होगी हर महीने की सैलरी, ISRO ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 30 से आवेदन शुरू 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola