बिहार में 33वीं सिविल जज भर्ती की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

ज्यूडिशियल सर्विस स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
BPSC 33rd Judicial Service Exam 2026: बिहार में ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा में आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. इस बार BPSC Civil Judge PCS J परीक्षा के माध्यम से कुल 173 पदों पर भर्तियां होंगी.
Bihar 33rd Judicial Service Exam 2026: बिहार में जज बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा 2026 को लेकर अहम अपडेट जारी किया है. आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पहले आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू की गई थी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार में सिविल जज के कुल 173 पदों को भरा जाएगा. ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह अच्छा मौका है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
BPSC 33rd Judicial Service Exam के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 33rd Judicial Service Exam 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करके अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
Bihar 33rd Judicial Service Exam 2026 Notice Check Here

173 पदों पर सिविल जज की भर्ती
BPSC की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार में सिविल जज PCS J के कुल 173 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 69 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 17 पद, अति पिछड़ा वर्ग यानी EBC के लिए 36 पद और पिछड़ा वर्ग यानी BC के लिए 21 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 28 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं.
| Category | Vacancy |
|---|---|
| UR (General) | 69 |
| EWS | 17 |
| EBC | 36 |
| BC | 21 |
| SC | 28 |
| ST | 2 |
| Total | 173 |
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तय आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य वर्ग, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी फीस 100 रुपये ही तय की गई है. इसके अलावा बिहार की महिला उम्मीदवारों को भी 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार में Law ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका, 70 हजार से ज्यादा सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




