BPSC 71th Exam 2025: बिहार 71वीं परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस बार 1200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 May 2025 6:32 PM
BPSC 71th Exam 2025
BPSC 71th Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार 71वीं परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.
BPSC 71th Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार 71वीं परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अगस्त 2025 तक का समय मिल सकता है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
BPSC 71th Exam 2025 आवेदन ऐसे कर सकते हैं
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाना होगा.
- इसके बाद BPSC 71th Exam 2025 Application पर जाना होगा.
- अगले पेज पर Apply Online पर के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट लेना जरूरी है.
BPSC 71th Exam 2025: बीपीएससी ने दी जानकारी
एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2025
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) May 30, 2025
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति!
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
🔹आवेदन प्रारंभ – 02 जून 2025
🔹अंतिम तिथि – 30 जून 2025
🔹प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथि – 30 अगस्त 2025
📌 कुल पद – 1250 |… pic.twitter.com/h5eAN8eNaY
BPSC 71th Exam 2025 इन पदों पर होगी भर्तियां
| क्रमांक | पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | वरीय उप समाहर्ता | 100 |
| 2 | वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी | 79 |
| 3 | श्रम अधीक्षक | 10 |
| 4 | अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक | 03 |
| 5 | ईख पदाधिकारी | 17 |
| 6 | प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी | 502 |
| 7 | प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी | 22 |
| 8 | प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी | 13 |
| 9 | राजस्व पदाधिकारी | 45 |
| 10 | प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी | 459 |
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को तीन स्तर की परीक्षा में शामिल होना होगा. इसमें सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी. इसके बाद मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा. इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को Level-7 से Level-9 के आधार पर सैलरी मिलेगी.
ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में इन पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी 1 लाख से अधिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










