माधव मिश्रा की तरह करना है Bombay High Court में काम, यहां करें अप्लाई, निकली जबरदस्त Vacancy

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Aug 2025 12:18 PM

विज्ञापन

Bombay High Court Recruitment 2025

Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट ने असिस्टेंट के 80 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो कोर्ट सिस्टम में क्लर्कली या प्रशासनिक भूमिका में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं. हालांकि, इसके लिए परीक्षा देनी होगी. वहीं शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित पात्रता को पूरा करना भी जरूरी है.

विज्ञापन

Bombay High Court Recruitment 2025: वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में पंकज त्रिपाठी बॉम्बे कोर्ट में काम कर रहे होते हैं. अगर आप भी उनकी तरह मुंबई जाकर यहां हाईकोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court Recruitment) ने असिस्टेंट के 80 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन मौका है. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 18 अगस्त 2025 से हुई और आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है. आवेदन कैसे करें और योग्यता क्या, ऐसी तमाम जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Mumbai Jobs: कौन कर सकते हैं आवेदन? 

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) के इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ होनी चाहिए. साथ ही शॉर्टहैंड (120 w.p.m.) और टाइपिंग (50 w.p.m.) सर्टिफिकेट अनिवार्य हैं

  • ग्रेजुएट 
  • हिंदी भाषा अच्छी हो 
  • अंग्रेजी भाषा अच्छी हो 
  • शॉर्टहैंड (120 w.p.m.) सर्टिफिकेट 
  • टाइपिंग (50 w.p.m.) सर्टिफिकेट 

Bombay High Court Recruitment Age Limit: आयु सीमा 

उम्र सीमा: 21 से 38 वर्ष तक (SC/ST/OBC/SBC उम्मीदवारों के लिए बढ़ी सीमा लागू)

Bombay High Court Recruitment Salary: वेतनमान

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court Personal Assistant Vacancy) की इस भर्ती के तहत S-23 पे स्केल के अंतर्गत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति महीने की सैलरी होगी. साथ ही कई सारे भत्ते भी दिए जाएंगे. इसी के साथ समय-समय पर प्रमोशन भी मिलेगा. 

Mumbai Jobs Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया?


इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी. चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

  • शॉर्टहैंड टेस्ट (40 मार्क्स)
  • टाइपिंग टेस्ट (40 मार्क्स)
  • Viva-voce (20 मार्क्स)

ऐसे युवा जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और वे नौकरी की तलाश में हैं, यह उनके लिए बेहतरीन मौका है. हालांकि, कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए. इस पद पर चयनित कैंडिडेट्स कोर्ट से जुड़े दस्तावेज और कामकाज को संभालेंगे. यह एक सरकारी नौकरी है और इसमें सैलरी के साथ-साथ कई सुविधाएं भी हैं. साथ ही प्रमोशन भी है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- लाखों की Salary के लिए फैशन से Photography तक, देखें शानदार करियर ऑप्शन

यह भी पढ़ें- Dogs से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola