Jharkhand HC recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट में इन पदों पर बंपर भर्ती, 1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Feb 2024 1:39 PM

विज्ञापन

Jharkhand HC Stenographer Recruitment 2024

Jharkhand HC recruitment 2024: झारखंड हाईकोर्ट ने टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक,

विज्ञापन

Jharkhand HC recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मार्च से 31 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

Jharkhand HC recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

RPSC SO Exam 2024 का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Jharkhand HC recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

jharkhandhighcourt.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर जाकर Jharkhand HC Stenographer Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें.
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा.
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें.
यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
इसके बाद अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें.
आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा.
भविष्य में संदर्भों के लिए आवदेन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें.

Jharkhand HC recruitment 2024: पद नाम और शैक्षणिक योग्यता

टाइपिस्ट/कॉपीस्टि (सिविल कोर्ट), कोर्ट रीडर सह बयान लेखक, डिपॉज़िशन टाइपिस्ट (सिविल कोर्ट), सिविल कोर्ट में अंग्रेजी आशुलिपिक, न्यायिक अकादमी झारखंड रांची के लिए आशुलिपिक अंग्रेजी आदि. सभी पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय, संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार को 40 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए.

Jharkhand HC recruitment 2024: आवेदन शुल्क

झारखंड हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. यहां आवदेन करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.

Jharkhand HC recruitment 2024: आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है. जबकि राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola