NTA ने नोटिस में किया सुधार, कहा- जेईई में Calculators का इस्तेमाल नहीं होगा 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Nov 2025 8:45 AM

विज्ञापन

JEE मेन परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JEE Main Exam: जेईई मेन परीक्षा में कैलकुलेटर इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं इस पर NTA ने स्पष्टीकरण देते हुए एक नोटिस (Notice) जारी किया है. एजेंसी ने अब पुष्टि की है कि यह जानकारी गलत थी और यह जेईई मेन पर लागू नहीं होती है.

विज्ञापन

JEE Main Exam: जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं. जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. जनवरी में परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं इस बार जेईई मेन परीक्षा को लेकर कई बदलाव किए जा रहे हैं. इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं. एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया.

Calculator in JEE Mains: जेईई परीक्षा में नहीं इस्तेमाल कर सकते कैलकुलेटर 

पहले के सूचना बुलेटिन में लिखा था कि कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) के दौरान एक “ऑनस्क्रीन मानक कैलकुलेटर” उपलब्ध होगा. एजेंसी ने अब पुष्टि की है कि यह जानकारी गलत थी और यह जेईई मेन पर लागू नहीं होती है. इसलिए, कैलकुलेटर (चाहे वह किसी भी रूप में हो – फिजिकल या वर्चुअल, जेईई परीक्षा के लिए नहीं है. 

NTA Notice: एनटीए की नोटिस में क्या लिखा है? 

NTA की नोटिस में लिखा गया है, “JEE Main 2026 के लिए ‘कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)’ पर सूचना बुलेटिन के परिशिष्ट-VIII में, जिसे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, यह उल्लेख किया गया है कि कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) के दौरान एक ऑनस्क्रीन मानक कैलकुलेटर उपलब्ध होगा. हालांकि, यह सुविधा सामान्य परीक्षा आयोजित करने वाले प्लेटफॉर्म का हिस्सा है और एनटीए द्वारा आयोजित जेईई (मुख्य) पर लागू नहीं होती है, क्योंकि इस परीक्षा में किसी भी रूप में कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं है.” 

वहीं NTA ने जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए बदलाव के साथ नोटिस जारी कर दिया है और कैंडिडेट्स को इसे डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है. एनटीए ने माना कि जेईई (मेन) 2026 के सूचना बुलेटिन में टाइपोग्राफिक गलतियों के कारण उम्मीदवार को परेशानी हुई और इसके लिए एजेंसी को अफसोस है. साथ ही एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सभी कैंडिडेट्स किसी प्रकार की जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in और https://jeemain देखने की सलाह दी. 

परीक्षा दो सत्र में होगी 

एनटीए की ओर से आयोजित JEE Main परीक्षा दो सत्र में होगी. पहला सत्र जनवरी 2026 में होगा और दूसरा सत्र II अप्रैल 2026 में होगा. आवेदन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- ये हैं MBA के टॉप कॉलेज, 80-90 Percentile पर मिलता है एडमिशन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola