JEE Main 2026: कितने परसेंटाइल पर मिलेगा IIT? जानें कटऑफ
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Apr 2026 4:15 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
JEE Main 2026: जेईई मेन से लेकर जेईई एडवांस तक, कई स्टेज के बाद IIT में एडमिशन मिलता है. लेकिन इसके लिए उचित परसेंटाइल लाना जरूरी है.
JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा पूरी हो चुकी है और अब स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कितने परसेंटाइल पर IIT में एडमिशन मिल सकता है. दरअसल, IIT में दाखिला पाने के लिए सिर्फ JEE Main पास करना ही काफी नहीं होता, बल्कि अच्छा परसेंटाइल हासिल करना भी जरूरी होता है.
पहला स्टेप है JEE Main
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि JEE Main केवल एक क्वालिफाइंग परीक्षा है. JEE Main का कटऑफ क्लियर करने के बाद ही उम्मीदवार JEE Advanced परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल होते हैं.
देखें संभावित कटऑफ
अगर संभावित कटऑफ की बात करें तो पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर इस बार कैटेगरी वाइज कटऑफ कुछ इस तरह रह सकता है, जनरल कैटेगरी के लिए 93 से 95 परसेंटाइल, OBC-NCL के लिए 80 से 82 परसेंटाइल और SC/ST के लिए 50 से 60 परसेंटाइल.
| श्रेणी (Category) | संभावित कटऑफ (Percentile) |
|---|---|
| जनरल (General) | 93 – 95 |
| OBC-NCL | 80 – 82 |
| SC/ST | 50 – 60 |
JEE Advanced से ही मिलता है एडमिशन
हालांकि, यह कटऑफ केवल JEE Advanced में शामिल होने की पात्रता देता है, इससे IIT में सीट मिलना तय नहीं होता. IIT में एडमिशन का रास्ता JEE Advanced से क्लियर होता है, यानी असली चयन JEE Advanced की रैंक के आधार पर होता है.
IIT के अलावा भी हैं ऑप्शन
IIT में एडमिशन के लिए JEE Advanced में अच्छी रैंक लाना बेहद जरूरी है. वहीं, जिन छात्रों को IIT नहीं मिल पाता, उनके लिए भी कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. 99 से अधिक परसेंटाइल लाने वाले छात्रों को टॉप NITs में CSE या IT ब्रांच मिल सकती है. 95 से 98 परसेंटाइल वालों को अच्छे NIT और IIIT में एडमिशन मिलने की संभावना रहती है, जबकि 90 से 95 परसेंटाइल वाले छात्र GFTI और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- इंटरव्यू का झंझट नहीं, SECL में लिखित परीक्षा से 1055 पदों पर होगी भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










