IOCL apprentice : युवाओं से 1450 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन

IOCL-Recruitment-2026
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरी के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 1450 पदों पर बंपर वेकेंसी निकाली है. 18 से 24 वर्ष के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...
IOCL apprentice : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपनी पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 1450 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. यह सरकारी क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का एक बेहतरीन मौका है. इस भर्ती के तहत अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने (1 वर्ष) तय की गयी है.
पदों का विवरण
कुल 1450 पदों को अलग-अलग ट्रेड और टेक्नीशियन श्रेणियों में विभाजित किया गया है -
ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर - केमिकल प्लांट) : 274 पद
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) : 314 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल) : 327 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) : 277 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मेकेनिकल) : 83 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) : 70 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर : 72 पद
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट : 30 पद
अकाउंटेंट : 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
टेक्नीशियन अप्रेंटिस : इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल आदि) में 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
ट्रेड अप्रेंटिस : इन पदों के लिए आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में बीएससी या आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए. पद के अनुसार विस्तृत योग्यता की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : SSC Tech-68 course : इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सेना में ऑफिसर बनने का मौका
आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एक पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से होगा, जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जायेगी. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2026 है. रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तों और आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आईओसीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक लिंक https://iocl.com/admin/img/Apprenticeships/Files/90a26aa24f4347d79b3616275c5d8f07.pdf पर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










