IIT Bombay Student: JEE स्टूडेंट की कॉमन गलतियां, कहा- Drop Year में नहीं करें ये काम

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Dec 2025 10:21 AM

विज्ञापन

पढ़ाई करते हुए एक लड़की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

IIT Bombay Student Reveals Common Mistakes: कई स्टूडेंट्स आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) पहुंचने के लिए गैप लेते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सही होता है? आईआईटी स्टूडेंट (IIT Bombay Student) से जानते हैं कि गैप ईयर (Gap Year Do's and Dont's) में क्या करें और क्या नहीं करें.

विज्ञापन

IIT Bombay Student Reveals Common Mistakes: जेईई मेन देश की सबसे टफ एग्जाम में से एक है. कई स्टूडेंट पहली कोशिश में इसे पास नहीं कर पाते हैं और ड्रॉप लेने के बारे में सोचते हैं. लेकिन ड्रॉप ईयर लेना बड़ा फैसला होता है, सोच-समझकर और प्लानिंग के साथ ही ये कदम उठाना चाहिए. IIT तक पहुंचने के लिए कई स्टूडेंट्स गैप लेने का रिस्क तो ले लेते हैं. लेकिन वे इसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. आईआईटी बॉम्बे स्टूडेंट (IIT Bombay Student) के एक छात्र ने अपने अनुभव से बताया कि गैप या ड्रॉप ईयर में क्या करना चाहिए और किन चीजों (Gap Year Do’s and Don’t) से बचना चाहिए.

JEE Aspirant Common Mistakes: जेईई स्टूडेंट्स करते हैं ये आम गलतियां

आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट ने बताया कि आमतौर पर सभी JEE Aspirants कुछ गलतियां करते हैं. गैप ईयर में वे कई बार बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस में होते हैं.

1. खुद की गलती पहचानें (Identify Your Mistakes)

एक्सटर्नल फैक्टर्स पर ब्लेम देने की बजाय, सबसे पहले अपनी गलतियों को पहचानें. जितनी ईमानदारी से आप खुद को समझेंगे, उतनी ही आसानी से अपनी कमजोरियों पर काम कर पाएंगे. टॉपर मानते हैं, Self-Assessment ही Drop Year का सबसे बड़ा हथियार है.

2. बिना प्लान के पढ़ाई करना (Doing Things Randomly Without a Plan)

बिना किसी ठोस स्ट्रेटेजी के पढ़ाई शुरू कर देना सबसे बड़ा नुकसान कर सकता है. अपना प्लान खुद बनाएं क्योंकि हर स्टूडेंट की स्पीड और समझ अलग होती है.

3. ओवर कॉन्फिडेंस (Overconfidence Issues)

यह मानकर चलना कि “बहुत टाइम है”, सबसे बड़ा भ्रम है. टॉपर कहते हैं कि हमेशा समय को कम मानकर चलें. इससे आपकी तैयारी सही समय पर होगी.

4. खुद को अलग-थलग कर लेना (Don’t Isolate Yourself)

ड्रॉप ईयर में कई स्टूडेंट्स खुद को पूरी तरह लोगों से काट लेते हैं, जो उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर देता है. सीनियर्स, मेंटर्स और जेईई टॉपर्स से समय-समय पर सलाह लेते रहें. सही गाइडेंस आपके पूरे साल की दिशा बदल सकती है.

5. कोचिंग को ब्लाइंडली फॉलो करना (Don’t Follow Coaching Blindly During Drop Year)

ड्रॉप ईयर में कोचिंग को आंख बंद करके फॉलो करना कई बार नुकसानदायक हो सकता है. कोचिंग अपनी स्पीड से सिलेबस (Don’t Follow Coaching During Drop Year) कराएगी, लेकिन ड्रॉपर को पर्सनलाइज्ड स्ट्रेटेजी चाहिए. कौन-सा पार्ट कमजोर है और किस चैप्टर पर ज्यादा मेहनत चाहिए, इसे समझना होगा.

IIT Bombay Student Success Mantra: आईआईटी क्रैक करने के लिए दिया सक्से मंत्र

आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट (IIT Bombay Student) ने कहा कि अगर आपने आईआआईटी क्रैक करने के लिए ड्रॉप लिया है तो इसे अच्छे से इस्तेमाल करें. अपना ध्यान भटकने नहीं दें. आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट ने JEE Aspirant के छात्रों को सक्सेस मंत्र दिया.

प्लान बनाओ

हर महीने के हिसाब से पूरे साल का प्लान बना लें. साथ ही चेक करें कि हर महीने के हिसाब से आपने अपना टारगेट कितना अचीव किया है. सभी स्टूडेंट अपने हिसाब से प्लान बनाएं, किसी दूसरे के प्लान को फॉलो करना जरूरी नहीं है. आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट (IIT Bombay Student) ने कहा कि If you don’t design your year, your year will design your result. कितना परसेंट सिलेबस कंप्लीट है उस हिसाब से दो सेक्शन में तैयारी को डिवाइड कर लें. अक्टूबर तक सिलेबस पूरा कर लें और फिर मॉक टेस्ट की तैयारी करें.

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कॉलेज की लाइफ JEE की लाइफ से अच्छी होती है. सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को जब कॉलेज की तस्वीर डालते हुए देखते हैं तो ये आपको बहुत प्रभावित करता है. लेकिन खुद को अपना गोल याद दिलाते रहें. खुद से कहते रहें कि आपने ड्रॉप या गैप क्यों लिया है, आईआईटी ही आपका एकमात्र लक्ष्य है और इसे आपको पूरा करना है.

मॉक टेस्ट जरूर दें

आईआईटी स्टूडेंट ने कहा कि One Mock Test Doesn’t define your year but Consistency does, एक मॉक टेस्ट में खराब मार्क्स आने से डिमोटिवेट नहीं होना है. मॉक टेस्ट देते रहें. मॉक टेस्ट देने से JEE Exam को क्रैक करने में बहुत मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 1 करोड़ का है IIT Bombay का Highest Package

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola