पाकिस्तान PM की बोलती बंद करने वाली अफसर, जानिए कौन हैं IFS स्नेहा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Feb 2026 10:19 AM

विज्ञापन

IFS Sneha Dubey (PC-Social Media)

IFS Sneha Dubey Success Story: साल 2021 में पाकिस्तान के तत्कालिन प्रधानमंत्री इमरान खान की बोलती बंद करके स्नेहा दुबे चर्चा में आ गईं. स्नेहा दुबे 2012 बैच की IFS ऑफिसर हैं.

विज्ञापन

IFS Sneha Dubey Success Story: हर साल एक बैच से कई IAS, IPS, IRS और IFS निकलते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो अपने काम या एक्टिविटी से हमेशा चर्चा में रहते हैं. कुछ ऐसा ही हाल IFS स्नेहा दुबे का है. स्नेहा दुबे ने साल 2021 में पाकिस्तान के तत्कालिन प्रधानमंत्री इमरान खान की बोलती बंद कर दी थी. तब से लेकर अब तक वे हमेशा चर्चा में रहती हैं.

कौन हैं IFS Sneha Dubey?

स्नेहा दुबे साल 2012 बैच की IFS ऑफिसर हैं. स्नेहा दुबे की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई गोवा से हुई है. स्कूलिंग के बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पोस्ट ग्रेजुएट किया. पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद IR (International Relation) से MPhill किया.

साल 2011 में पाई यूपीएससी परीक्षा में सफलता

स्नेहा दुबे ने साल 2011 में UPSC CSE परीक्षा की तैयारी शुरू की. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली थी. AIR रैंक 112 के साथ स्नेहा दुबे को IFS कैडर मिला. वतर्मान में स्नेहा दुबे जनरल असेंबली UNGA में एडवाइजर के पोस्ट पर वर्किंग हैं. इससे पहले वे कई देशों में इंडियन एंबेसी में भी पोस्टेड थीं.

क्या था पाकिस्तान पीएम वाला मामला?

साल 2021 में पाकिस्तान के तत्कालिन प्रधानमंत्री इमरान खान को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली UNGA में लेडी IFS ऑफिसर स्नेहा दुबे (IFS Sneha Dubey) ने तगड़ा जवाब दिया था. जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा UNGA में कश्मीर का मुद्दा छेड़ा तो स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के नेता संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान ने इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है और भारत उससे मांग करता है कि वह तुरंत सभी कब्जाए गए इलाकों को खाली करे.

इसके बाद उन्होंने कहा कि अपने देश की खराब हालात से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए वे पाकिस्तान के लीडर ऐसे करते रहते हैं. उनके देश में आतंकी खुले घूमते हैं, और आम नागरिक, खासकर वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर आए दिन अत्याचार होते हैं.

यह भी पढ़ें- 3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola