Hindi Diwas 2026: कैसे हुई हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत? जानें ये जरूरी Facts

Updated:
विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट की AI जनरेटेड फाेटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hindi Diwas 2026: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. जानें हिंदी दिवस का इतिहास, महत्व, संविधान में हिंदी का महत्व क्या है और हिंदी भाषा से जुड़े रोचक व महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में.

विज्ञापन

Hindi Diwas 2026: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में मुख्य रूप से स्पीच, निबंध, कविता, वाद-विवाद और क्विज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है. इसके पीछे का इतिहास क्या है? इसके बारे में शायद बहुत से लोगों को पूरी जानकारी नहीं होगी, तो आइए आज हम इस आर्टिकल में हिंदी दिवस के इतिहास से लेकर इसके महत्व से जुड़े जरूरी जानकारी के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

History of Hindi Diwas: हिंदी दिवस का इतिहास

हिंदी दिवस की शुरुआत 14 सितंबर 1949 को हुई, जब देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को संघ की राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया गया था. दरअसल, स्वतंत्रता के बाद भारत की राजभाषा को लेकर संविधान सभा में हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया था. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में संघ की राजभाषा हिंदी और उसकी लिपि देवनागरी निर्धारित की गई है.

Hindi Diwas Constitutional Provisions Must Check Here

ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस के लिए 50+ बेस्ट स्लोगन आइडियाज, स्कूल काॅम्पिटिशन और सोशल मीडिया पोस्ट में आएंगे काम, यहां से करें कॉपी

Hindi Diwas Facts: हिंदी दिवस के बारे में कुछ जरूरी फैक्ट्स

  • हिंदी को 14 सितंबर 1949 को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था.
  • हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है.
  • हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है.
  • शिक्षा, मीडिया, फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi School Holiday 2026: 14 सितंबर को क्या बिहार-झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल? जानें छुट्टी का अपडेट

Hindi Diwas Importance: हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी दिवस केवल एक भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर भी है. हिंदी साहित्य ने देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर और हरिवंश राय बच्चन जैसे साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाया है.

ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें हिस्ट्री, फैक्ट्स और इस दिन का महत्व

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola