हिंदी दिवस पर स्कूल में कराएं ये 5 मजेदार Activities, बच्चों को आएगा खूब मजा, खेल-खेल में समझेंगे हिंदी का महत्व
हिंदी दिवस पर स्कूल में कराए जाने वाले एक्टिविटी की AI जनरेटेड फाेटो
Hindi Diwas Activity for Students: हिंदी दिवस के मौके पर क्लास में सिर्फ स्पीच और निबंध कॉम्पिटिशन ही नहीं, बल्कि कई मजेदार एक्टिविटी भी कराई जा सकती हैं. जानें छात्रों के लिए 5 बेस्ट एक्टिविटी आइडियाज, जो उन्हें हिंदी भाषा के महत्व और हमारी संस्कृति से जोड़ने में मदद करेंगी.
Hindi Diwas Activity for Students: हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़ने का एक खूबसूरत माध्यम है. हर साल 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस बच्चों के लिए इस भाषा के महत्व को समझने का एक खास मौका है. इस दिन स्कूलों में स्पीच, कविता या निबंध कॉम्पिटिशन तो आमतौर पर कराई ही जाती है, लेकिन अगर क्लासरूम में कुछ मजेदार और interactive activities कराई जाएं, तो बच्चे खेल-खेल में हिंदी की खूबसूरती और महत्व को समझ सकते हैं. आइए जानते हैं छात्रों के लिए ऐसी 5 मजेदार एक्टिविटी, जिसमें बच्चे खूब एंजॉय कर सकेंगे.
Hindi Diwas 5 Best School Activities: हिंदी दिवस पर करा सकते हैं ये 5 बेस्ट एक्टिविटी
- कविता पाठ और कहानी सुनाना
- हिंदी वोकैबलरी
- पोस्टर और स्लोगन मेकिंग कॉम्पिटिशन
- स्पीच या डिबेट कॉम्पिटिशन
- हिंदी राइटिंग एक्टिविटी
Poetry Recitation and Storytelling: जानिए इसके बारे में
क्लास में हिंदी दिवस के मौके पर कविता पाठ और कहानी सुनाने की एक्टिविटी कराई जा सकती है. इसमें छात्र अपनी पसंद की हिंदी कविता, कहानी या किसी प्रसिद्ध लेखक की रचना प्रस्तुत कर सकते हैं. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और हिंदी साहित्य के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस के लिए 50+ बेस्ट स्लोगन आइडियाज, स्कूल काॅम्पिटिशन और सोशल मीडिया पोस्ट में आएंगे काम, यहां से करें कॉपी
Hindi Vocabulary: बच्चों को हिंदी वोकैबलरी कॉम्पिटिशन में आएगा मजा
बच्चों के मनोरंजन के लिए क्लास में हिंदी वोकैबलरी कॉम्पिटिशन भी कराई जा सकती है. इसे टीम बनाकर क्विज के रूप में कराने से बच्चे काफी एंजॉय करेंगे. हालांकि शिक्षक छात्रों को कठिन हिंदी शब्दों के अर्थ, पर्यायवाची, विलोम और सही उच्चारण से जुड़े सवाल दे सकते हैं.
Poster Making and Slogan Competition: पोस्ट मेकिंग और स्लोगन कॉम्पिटिशन का किया जा सकता है आयोजन
पोस्टर मेकिंग और स्लोगन कॉम्पिटिशन हिंदी दिवस की एक रचनात्मक एक्टिविटी हो सकती है. छात्र ‘हिंदी का महत्व’, ‘हिंदी हमारी पहचान’ या ‘हिंदी बचाएं, हिंदी अपनाएं’ जैसे विषयों पर पोस्टर और स्लोगन तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi School Holiday 2026: 14 सितंबर को क्या बिहार-झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल? जानें छुट्टी का अपडेट
Speech and Debate Competition: इस एक्टिविटी में भी बच्चे करेंगे एंजॉय
छात्रों के लिए हिंदी स्पीच या डिबेट कॉम्पिटिशन भी आयोजित की जा सकती है. ‘हिंदी का वर्तमान और भविष्य’ या ‘डिजिटल युग में हिंदी’ जैसे विषय देकर बच्चों को अपने विचार हिंदी में रखने का अवसर दिया जा सकता है. इससे उनकी बोलने और तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता मजबूत होगी.
Hindi Writing Activity: जानिए कया करना होगा इस एक्टिविटी में
हिंदी दिवस पर स्कूल में बच्चों के लिए हिंदी राइटिंग एक्टिविटी कराई जा सकती है, जिसमें छात्र कहानी, कविता, पत्र या छोटा लेख लिखेंगे. शिक्षक बेहतर लेखन, सही वर्तनी और भाषा के प्रयोग के आधार पर छात्रों का सिलेक्शन कर उन्हें कुछ गिफ्टस दे सकते हैं
ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें हिस्ट्री, फैक्ट्स और इस दिन का महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए