ePaper

HBSE 10th Result 2025 OUT Soon: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हो रहा जारी, bseh.org.in पर देखें

Updated at : 15 May 2025 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
UPMSP 2025-26

UP Board स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (UPMSP 2025-26)

HBSE 10th Result 2025 OUT Soon: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किया जा रहा है. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी होगा. छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

HBSE 10th Result 2025 OUT Soon: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) आज, 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. जिन छात्रों ने एग्जाम दिए थे, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी. रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगइन डिटेल पहले से तैयार रखें. यहां आप हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (HBSE 10th Result 2025 OUT Soon) चेक करने और अन्य लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (HBSE 10th Result 2025 OUT Soon)

छात्र अपना HBSE 10th Result 2025 नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

  • bseh.org.in
  • bseh.org.in/all-results.

यह भी पढ़ें- Amazon WFH Job: अमेजन में नौकरी…घर से 5 दिन काम, इस पोस्ट पर मिल रही अच्छी सैलरी

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड (HBSE 10th Result 2025 OUT Soon)

  • सबसे पहले वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “HBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

रिजल्ट में देखें ये डिटेल (HBSE 10th Result 2025 OUT Soon)

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  • जिला
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल में अंक
  • कुल अंक और ग्रेड
  • पास या फेल की स्थिति
  • CGPA
  • चुने गए विषय.

यह भी पढ़ें- RRB CBT-2 Date Update: RRB ने बदल दी सीबीटी-2 की परीक्षा डेट, शिफ्ट-2 वाले देखें ये अपडेट

HBSE 10वीं रिजल्ट 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द होगी शुरू

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है. इस प्रेस मीट में बोर्ड की ओर से पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और जिलेवार प्रदर्शन जैसी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी. छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हम आपको पिछली बार के आंकड़े भी बता दें. साल 2024 में HBSE ने 12 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल 95.22% छात्र पास हुए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का रिजल्ट कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें- SSC Important Notice: एसएससी की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन में नया नियम, देखें आयोग का ये नोटिस

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola