ePaper

Success Story: NIIT से शुरू किया सफर, अब हैं 13,000 करोड़ की मालकिन, 100 करोड़ के घर में जीती हैं लग्जरी लाइफ

Updated at : 11 Jul 2025 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story Ghazal Alagh

Success Story: NIIT में ट्रेनिंग से करियर शुरू करने वाली गजल अलघ आज मामाअर्थ की को-फाउंडर हैं. जानें कैसे उन्होंने माँ बनने के बाद एक आइडिया से 13,000 करोड़ की कंपनी खड़ी की और 100 करोड़ का घर खरीदा. पढ़ें उनकी प्रेरणादायक कहानी.

विज्ञापन

Success Story: आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी महिला की, जिन्होंने न सिर्फ अपने सपनों को पूरा किया, बल्कि भारत की स्टार्टअप दुनिया में एक नई पहचान भी बनाई। यह कहानी है गजल अलघ की, जो अब 13,000 करोड़ रुपये की कंपनी ‘मामाअर्थ’ (Mamaearth) की को-फाउंडर हैं.

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

ग़ज़ल अलघ का जन्म 2 सितंबर 1988 को गुड़गांव, हरियाणा में हुआ. उनका पालन-पोषण एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ. उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की और फिर अमेरिका के स्कूल ऑफ विज़ुअल आर्ट्स और न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ़ आर्ट से मॉडर्न आर्ट में कोर्स किया.

करियर की शुरुआत

ग़ज़ल ने अपने करियर की शुरुआत NIIT में कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में की थी. यहां उन्होंने IT कंपनियों के मैनेजर और इंजीनियरों को सॉफ्टवेयर और कोडिंग की ट्रेनिंग दी. शुरुआत में उनकी कमाई केवल 1200 रुपए प्रतिदिन थी. उन्होंने “डाइटएक्सपर्ट” और “बीइंग आर्ट्सी” जैसे कुछ स्टार्टअप भी चलाए.

मां बनने से बदली सोच

गजल और उनके पति वरुण अलघ जब माता-पिता बने, तो उन्हें सुरक्षित और प्राकृतिक बेबी प्रोडक्ट्स की तलाश थी. लेकिन बाजार में केमिकलयुक्त उत्पादों की भरमार थी. तभी उन्होंने सोचा कि क्यों न खुद ऐसे प्रोडक्ट्स बनाए जाएं जो बच्चों और माँओं के लिए सुरक्षित हों. इसी सोच से साल 2016 में ‘मामाअर्थ’ की शुरुआत हुई.

मामाअर्थ की सफलता

इस कंपनी ने 25 लाख रुपए के निवेश से शुरू होकर आज होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के अंतर्गत कई ब्रांड्स जैसे आयुगा, डर्मा कंपनी, एक्वालॉजिका को शामिल किया है. गजल की मेहनत और दूरदृष्टि ने मामाअर्थ को एक बड़ा नाम बना दिया.

100 करोड़ का आलीशान घर

गजल आज गुरुग्राम के DLF कैमेलियास में करीब 100 करोड़ रुपये के आलीशान डुप्लेक्स घर में रहती हैं. इस घर में प्राइवेट स्पा, रूफटॉप गार्डन और उनकी पेंटिंग से सजी लॉबी शामिल है, जो उनकी रचनात्मकता को भी दर्शाता है.

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola