भारत का सबसे लंबा बीच, यहां नहाने पर है पाबंदी

Updated:
विज्ञापन
Which Beach is the Longest Beach in India

बीच की साकेंतिक फोटो

Which Beach is the Longest Beach in India: भारत के तमिलनाडु में सबसे लंबा बीच है. आप इसकी लंबाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

विज्ञापन

Which Beach is the Longest Beach in India: भारत में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे लंबा बीच कौन सा है? दिलचस्प बात यह है कि इस बीच पर नहाने की अनुमति नहीं है, फिर भी यह देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. अगर आप भी Marina Beach घूमने जाने वाले हैं तो उससे पहले यहां के बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें.

कौन सा है भारत का सबसे लंबा बीच?

भारत का सबसे लंबा समुद्र तट Marina Beach है, जो तमिलनाडु की राजधानी Chennai में स्थित है. इसकी लंबाई करीब 13 किलोमीटर है. यह उत्तर में फोर्ट सेंट जॉर्ज से लेकर दक्षिण में बेसेंट नगर तक फैला हुआ है. इसे दुनिया का दूसरा सबसे लंबा नैचुअरल बीच माना जाता है.

कब और कैसे बना यह बीच?

साल 1880 में मद्रास के तत्कालीन गवर्नर माउंटस्टुअर्ट एल्फिंस्टन ग्रांट डफ ने इसे डिवलेप कराया था. यहां टहलने के लिए खास रास्ता (पाथवे) भी बनाया गया. आज यह बीच शहर का मेन टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है.

यहां नहाने पर क्यों है पाबंदी?

इस बीच पर नहाने और तैरने की मनाही है. इसका कारण है समुद्र की तेज और खतरनाक लहरें. यहां का अंडरकरंट बहुत मजबूत होता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है. ऐसे में सेफ्टी का ध्यान रखते हुए, इस बीच पर नहाने की मनाही है.

क्यों मशहूर है ये बीच?

यहां का लाइटहाउस और समुद्र का नजारा बेहद अट्रैक्टिव है. बीच के किनारे लगने वाला मार्केट भी काफी खूबसूरत है. यह बाजार टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है. शाम के समय यहां का माहौल और स्ट्रीट फूड टूरिस्ट को खास अट्रैक्ट करता है.

FAQs: मरीना बीच से जुड़े कुछ सवाल जवाब

1. Marina Beach कहां स्थित है?

Marina Beach भारत के चेन्नई शहर में स्थित है.

2. Marina Beach की चौड़ाई कितनी है?

इस बीच की औसत चौड़ाई लगभग 300 मीटर है, जबकि सबसे ज्यादा चौड़ाई करीब 437 मीटर तक जाती है.

3. क्या Marina Beach पर नहाने की अनुमति है?

नहीं, यहां नहाना और तैरना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है क्योंकि समुद्र की लहरें और अंडरकरंट बहुत खतरनाक हैं.

4. यहां रोज कितने लोग आते हैं?

वीकडेज में करीब 30,000 और वीकेंड/छुट्टियों में लगभग 50,000 लोग बीच पर आते हैं.

5. Marina Beach क्यों फेमस है?

यह अपनी खूबसूरती, खुशनुमा माहौल और समृद्ध प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- किस नदी को कहा जाता है Silent River of India, जानें क्यों पड़ा ये नाम

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

Marina Beach भारत के चेन्नई शहर में स्थित है.