Gen Z का नया फेवरेट शब्द Pookie! जानिए इसका मतलब
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Mar 2026 2:30 PM
सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
What is the Meaning of Pookie: Pookie सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि आज की डिजिटल जेनरेशन की फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का तरीका बन गया है. अगर आप भी किसी को खास फील कराना चाहते हैं, तो उसे Pookie कह सकते हैं.
What is the Meaning of Pookie: आजकल सोशल मीडिया पर Pookie शब्द तेजी से वायरल हो रहा है. खासकर Gen Z के बीच यह इतना पॉपुलर हो चुका है कि दोस्त, पार्टनर या किसी खास इंसान को लोग इसी नाम से बुलाने लगे हैं. इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और चैट्स में “Hey Pookie” या “Miss you Pookie” जैसे मैसेज आते रहते हैं. आइए, जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है और आज के युवा क्यों इस शब्द से कनेक्ट कर रहे हैं.
क्या होता है Pookie का मतलब?
Pookie एक क्यूट और प्यार भरा निकनेम जैसा है. ऐसे व्यक्ति जो आपको बहुत प्यारे हों, उसके लिए Pookie का इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग सोचते हैं कि ये शब्द सिर्फ पार्टनर के लिए बोला जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है. Pookie आप अपने करीबी दोस्त, भाई-बहन या किसी स्पेशल पर्सन को भी बोल सकते हैं. साफ शब्दों में कहें तो Pookie कोई बहुत खास और क्यूट इंसान होता है.
कहां से आया ये शब्द?
Gen Z को ऐसे शब्द पसंद आते हैं जो क्यूट, शॉर्ट और एक्सप्रेसिव हों. Pookie इसका उदाहरण है. Pookie की शुरुआत इंग्लिश स्लैंग से हुई है. पहले इसका इस्तेमाल फैमिली या रिलेशनशिप में प्यार जताने के लिए किया जाता था. धीरे-धीरे यह शब्द इंटरनेट और पॉप कल्चर के जरिए फैल गया और अब Gen Z का फेवरेट बन चुका है.
कब और कैसे हुआ ट्रेंड?
Pookie शब्द को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि Instagram और TikTok नेवायरल किया है. मीम कल्चर (Meme Culture) में इसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. सबसे ज्यादा इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स ने इसे यूज किया है.
कहां इस्तेमाल होता है Pookie, उदाहरण से समझें
Pookie, तुमने खाना खाया या नहीं?
I miss you Pookie, जल्दी मिलो
Hey Pookie, आज बहुत क्यूट लग रहे हो
Pookie, तुम ही मेरे बेस्ट फ्रेंड हो
Good night Pookie, take care
यह भी पढ़ें- Excuse Me या Sorry? अंग्रेजी बोलते वक्त लोग अक्सर करते हैं ये गलती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










