ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें परीक्षा की तैयारी

Updated at : 20 Mar 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Todays Current Affairs in Hindi 2025

करंट अफेयर्स की सांकेतिक तस्वीर (Todays Current Affairs in Hindi)

13 से 19 मार्च के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से अपनी तैयारी को करें मजबूत...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इससे न सिर्फ आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं.

  1. अभ्यास बोंगोसागर भारतीय नौसेना का किस देश की नौसेना के साथ आयोजित होनेवाला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है?
    (क) बांग्लादेश
    (ख) इंडोनेशिया
    (ग) श्रीलंका
    (घ) जापान
  2. भारत की पहली खनिज खोज लाइसेंस नीलामी और एआई-संचालित अन्वेषण हैकाथॉन कहां आयोजित की गयी?
    (क) औरंगाबाद
    (ख) गोवा
    (ग) पोरबंदर
    (घ) जामनगर
  3. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल मार्च की किस तारीख को मनाया जाता है?
    (क) 10 मार्च
    (ख) 11 मार्च
    (ग) 12 मार्च
    (घ) 15 मार्च
  4. आईएनएस इंफाल ने 14 मार्च, 2025 को किस देश के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए अपनी यात्रा पूरी की?
    (क) नाइजीरिया
    (ख) मॉरीशस
    (ग) फ्रांस
    (घ) अल्जीरिया
  5. केंद्र सरकार के किस मंत्रालय ने हाल ही में पीएम- युवा योजना का तीसरा संस्करण लॉन्च किया है?
    (क) रक्षा मंत्रालय
    (ख) संस्कृति मंत्रालय
    (ग) गृह मंत्रालय
    (घ) शिक्षा मंत्रालय
  6. भारत और किस देश ने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता शुरू करने की घोषणा की है?
    (क) न्यूजीलैंड
    (ख) ऑस्ट्रेलिया
    (ग) चीन
    (घ) ईरान
  7. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार 2020-24 के दौरान कौन सा देश दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया?
    (क) रूस
    (ख) अमेरिका
    (ग) यूक्रेन
    (घ) भारत
  8. हाल में चर्चा में रही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी किस देश में सक्रिय है?
    (क) बांग्लादेश
    (ख) अफगानिस्तान
    (ग) पाकिस्तान
    (घ) म्यांमार
  9. भारत सरकार ने इमिग्रेशन प्रणाली में व्यापक बदलाव लाने के लिए किस विधेयक को लोकसभा में पेश किया है?
    (क) विदेशी संरक्षण अधिनियम, 2025
    (ख) राष्ट्रीय प्रवासन नीति, 2025
    (ग) नागरिकता संशोधन विधेयक, 2025
    (घ) अप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025
  10. संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने हाल में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
    (क) 15वां (ख) 20वां (ग) 38वां (घ) 45वां

    सही जवाब
    1 (क), 2 (ख), 3(घ), 4(ख), 5(घ), 6(क), 7 (ग), 8 (ग), 9(घ), 10 (ग).

यह भी देखें : CIPET Admission Test 2025 : दसवीं के बाद प्लास्टिक इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola