29 October History: आज के दिन बम धमाकों से दहल गई थी दिल्ली

Updated:
विज्ञापन
29 October History

29 October History

आज 29 अक्टूबर को साल 2005 में दिल्ली में हुआ था बड़ा धमाका. ऐसे में जानें इस हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी और साथ ही आज का दिन देश विदेश के लिए क्यों है खास.

विज्ञापन

29 October History: देश के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्योहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था. दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन त्योहारों का मौसम होता है. पहले रामलीला की धूमधाम, फिर दशहरे का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक और अंत में गोवर्धन पूजा और भैया दूज. एक के बाद एक आने वाले इन त्योहारों पर बाजारों में खूब रौनक रहती है. 29 अक्टूबर 2005 को धन तेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई. व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए.

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 911 : अमेरिका के जाने-माने संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन.
  • 1923 : ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और देश गणराज्य बना.
  • 1929 : अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘‘ब्लैक ट्यूजडे’’ कहा गया और इससे ग्रेट डिप्रेशन के नाम से जाना जाने वाला संकट और गहरा गया। दरअसल, पांच दिन पहले एक करोड़ 30 लाख शेयर की बिकवाली हुई थी.
  • 1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया.
  • 1975 : स्पेन में जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली.
  • 1985 : विजेंद्र सिंह का जन्‍म, जिन्होंने मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया.
  • 1999 : पूर्वी भारत के राज्य उड़ीसा (अब ओडिशा) में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए और जान-माल का भारी नुकसान हुआ.
  • 2005 : दिवाली के त्योहार की गहमागहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाजारों में बम विस्फोट, 60 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल.
  • 2015 : चीन ने एक बच्चा नीति को खत्म करने का ऐलान किया.
  • 2022 : फिलीपीन में तूफान के कहर से 50 लोगों की मौत, दर्जनों लापता.
  • 2022 : सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 120 लोगों की मौत.
  • 2023 : केरल के कलमश्शेरि में ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में धमाके में दो महिलाओं की मौत, 51 लोग घायल.

Also Read: UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में निकली बंपर बहाली, 7400 से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola