Today In History 28th January: आज के दिन अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत

Today In History 27th February
Today In History 28th January: आज के दिन साल 1986 अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत हुई थी.
Today In History 28th January: अठाइस जनवरी की तारीख दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है. 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई. मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था.
दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां रोकथाम) की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई. तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. 28 जनवरी 2022 को इराक में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह रॉकेट से हमला किया गया, जिसमें दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. दागे गए रॉकेट इराकी एयरवेज के प्रतीक्षा क्षेत्र में खड़े विमानों पर गिरे.
देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1813 : ब्रिटेन की मशहूर लेखिका जेन ऑस्टिन के रोमांटिक उपन्यास ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ का पहली बार प्रकाशन हुआ. इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है.
- 1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरूआत.
- 1865 : लाला लाजपत राय का जन्म.
- 1898 : सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन.
- 1900 : जरनल के. एम. करिअप्पा का जन्म, जो देश के पहले गवर्नर बने.
- 1933 : चौधरी रहमत अली ख़ां ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए ‘पाकिस्तान’ नाम सुझाया.
- 1961 : घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलुरु में आधारशिला रखी गई.
- 1980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पद्मिनी’ का जलावतरण.
- 1986 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत.
- 1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई.
- 1999 : भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म.
- 2000 : अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत दर्ज की.
- 2002 : खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा. विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत.
- 2002 : पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन ने अमेरिका के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया.
- 2003 : पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर में 42 लोगों की मौत.
- 2005 : पुर्तग़ाल सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी.
- 2010 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी दी गई.
- 2020 : पाकिस्तान में लाहौर की एक इत्र फैक्टरी में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के कारण आग लगने से दो महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों की मौत .
Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










