National Doctors Day 2023: आज मनाया जा रहा है नेशनल डॉक्टर्स डे, जानें इस दिन का महत्व व इस बार का थीम
National Doctors Day 2023: नेशनल डॉक्टर्स डे डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है. उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी दिन 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी. बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे
National Doctors Day 2023, Theme, History, Significance: हर साल की तरह इस साल भी नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जा रहा है. जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. साथ ही साथ जीवन देने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है. इस बार की थीम कोरोनावायरस से जुड़ी है. आइए जानते हैं कैसे हुई डॉक्टर डे की शुरुआत, क्या है इस दिवस का इतिहास, इस बार का थीम व महत्व…
ये दिन डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है. उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी दिन 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी. बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे, जिन्हें 4 फरवरी, 1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. बिधान चंद्र रॉय चिकित्सक होने के साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे. हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है. यहां जानिए भारत समेत अन्य देश नेशनल डॉक्टर्स डे कब मनाते हैं.
भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 से हुई थी. इस साल केंद्र सरकार ने पहली बार डॉक्टर डे मनाया था. इस दिन को मनाने की शुरुआत एक डॉक्टर की याद में हुई थी. उनका नाम डॉ बिधान चंद्र राॅय था.
हर साल भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे एक अलग और यूनिक थीम पर मनाया जाता है. इस बार की थीम है “सेलिब्रेटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स.” पेंडेमिक के दौरान बिना थके, बिना रुके और बिना अपनी परवाह किए दिन रात दूसरों की सेवा में जुटे डॉक्टरों के सम्मान में ये थीम रखी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










