JSSC CGL 2024 की कर रहे हैं तैयारी तो जान लें झारखंड के एतिहासिक नामों के बारे में
JSSC CGL 2024, Jharkhand General Awareness
JSSC CGL 2024, Jharkhand General Awareness: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा कुछ दिनों में हो सकती है. यहां देखें झारखंड के एतिहासिक नामों के बारे में
JSSC CGL 2024, Jharkhand General Awareness: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा को अगस्त में आयोजित करने कि बात चल रही है. कुछ ही दिनों पहले जेएसएससी का एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं झारखंड के कुछ एतिहासिक नामों के बारे में जिनसे परीक्षा में प्रश्न आ सकते हैं
आपके शहर में
Q1. झारखंड नाम का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है ?
a. विष्णु पुराण
b. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में
c. आइने-अकबरी में
d. ऐतरेय ब्राह्मण में
Q2. ऋगवेद में झारखंड का उल्लेख किस नाम से किया गया है ?
a. कुक्कुड लाड
b. झारखंड
c. कीकाटानाम देशो अनार्थ
d. मुरण्ड
Q3. तुजुक-ए-जहांगीरी में झारखंड प्रदेश को किस शब्द से संबोधित किया गया है ?
a. खोखरा
b. छोटानागपुर
c. झारखंड
d. कुकुट
Q4. किस ग्रंथ में झारखंड का उल्लेख पुण्ड्र नाम से किया गया है ?
a. वायु पुराण
b. ऐतरेय ब्राह्मण
c. भागवत पुराण
d. विष्णु पुराण
Q5. छोटानागपुर नाम से झारखंड को किसके द्वारा संबोधित किया ?
a. ईस्ट इंडिया कंपनी
b. समुद्रगुप्त
c. फाह्यान
d. ह्वेनसांग
Q6. 1833 में स्थापित दक्षिण-पश्चिमी फ्रंटियर एजेंसी का मुख्यालय कहां था, जिसे बाद में रांची के नाम से जाना गया ?
a. मैक्लुस्कीगंज
b. मेदिनीनगर
c. किसुनपुर
d. वीरभूम
Q 7. झारखंड शब्द का प्रथम पुरातात्विक प्रमाण कहां से प्राप्त हुआ है ?
a. अशोक के शिलालेख मे
b. 13वीं सदी के ताम्रपत्र से
c. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति से
d. हाथीगुम्फा अभिलेख से
Q 8. महाभारत में झारखंड के लिए कौन सा नाम प्रयुक्त किया गया था ?
a. पशुभूमि
b. मुरण्ड
c. पुण्ड
d. अटावी
Q 9. जनजातियों कि अधिकता के कारण झारखंड को किस नाम से जाना जाता है ?
a. कर्कखंड
b. कुकरा
c. खुखरा
d. मुण्ड
Q 10. सियार-उल-मुतखरीन में झारखंड को किस नाम से संबंधित किया गया है ?
a. मुरण्ड
b. झारखंड
c. खोखरा
d. कुक्कट देश
(Answers: 1-d, 2-c, 3-a, 4-b, 5-a, 6-c, 7-b, 8-a, 9-a, 10-b)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए