बिहार के बौद्ध स्थल और उनका इतिहास, देखें 25 +GK सवाल-जवाब
बुक की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
BPSC GK Questions: बिहार की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बौद्ध और उससे जुड़े इतिहास के बारे में जानना जरूरी है. बिहार के बोधगया, राजगीर, नालंदा आदि से बौद्ध का इतिहास जुड़ा है. ऐसे में BPSC, SSC CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपके लिए जनरल नॉलेज (GK) के 20 + सवाल लेकर आए हैं.
BPSC GK Questions: बिहार का इतिहास बौद्ध धर्म से गहराई से जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि "बिहार" नाम की उत्पत्ति बौद्ध भिक्षुओं के निवास स्थान "विहार" शब्द से हुई है. भगवान गौतम बुद्ध को बिहार के बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. इसके बाद उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बिताया और धर्म का प्रचार-प्रसार किया. बोधगया, राजगीर, वैशाली, नालंदा और विक्रमशिला जैसे स्थल आज भी बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत के साक्षी हैं.
आपके शहर में
बिहार के प्रमुख बौद्ध स्थल और उनका महत्व
बोधगया वह पवित्र स्थान है जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. यहां स्थित महाबोधि मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और दुनिया भर के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. राजगीर में बुद्ध ने कई वर्षों तक निवास किया और गृद्धकूट पर्वत पर अपने महत्वपूर्ण उपदेश दिए. इसी स्थान पर प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन भी हुआ था.
वैशाली को बौद्ध इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है क्योंकि यहीं भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था. वैशाली में ही द्वितीय बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी. वहीं नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में बौद्ध शिक्षा और ज्ञान के विश्वविख्यात केंद्र रहे, जहां देश-विदेश से छात्र अध्ययन करने आते थे. इन स्थलों ने बिहार को बौद्ध धर्म और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऐसे में आइए जानते हैं बिहार में बौद्ध स्थल से जुड़े 20+ जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब जानते हैं.
ये भी पढ़ें: X-Ray से Neutron तक, SSC CGL परीक्षा से पहले जरूर पढ़ लें डिस्कवरी से जुड़े ये 20+ सवाल
बिहार के बौद्ध स्थलों से जुड़े 25 महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब
1.गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई थी?
उत्तर: बोधगया (बिहार).
2.बुद्ध को ज्ञान किस वृक्ष के नीचे प्राप्त हुआ था?
उत्तर: बोधि वृक्ष.
3.महाबोधि मंदिर किस शहर में स्थित है?
उत्तर: बोधगया.
4.महाबोधि मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा कब मिला?
उत्तर: 2002 में.
5.बिहार नाम की उत्पत्ति किस शब्द से मानी जाती है?
उत्तर: विहार.
6.विहार का अर्थ क्या है?
उत्तर: बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान या मठ.
7.बुद्ध ने सबसे अधिक समय किस क्षेत्र में बिताया?
उत्तर: मगध क्षेत्र (वर्तमान बिहार).
8.राजगीर का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर: राजगृह.
9.बुद्ध ने राजगीर में किस पर्वत पर उपदेश दिए थे?
उत्तर: गृद्धकूट पर्वत.
10.प्रथम बौद्ध संगीति कहां आयोजित हुई थी?
उत्तर: राजगीर.
11.प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके संरक्षण में हुआ था?
उत्तर: अजातशत्रु.
12.द्वितीय बौद्ध संगीति कहां आयोजित हुई थी?
उत्तर: वैशाली.
13.बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश कहां दिया था?
उत्तर: वैशाली.
14.वैशाली किस प्राचीन गणराज्य की राजधानी थी?
उत्तर: लिच्छवि गणराज्य.
15.नालंदा विश्वविद्यालय किस लिए प्रसिद्ध था?
उत्तर: बौद्ध शिक्षा और ज्ञान के केंद्र के रूप में.
16.नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: कुमारगुप्त प्रथम.
17.विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किस पाल शासक ने की थी?
उत्तर: धर्मपाल.
18.विक्रमशिला विश्वविद्यालय वर्तमान में बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर: भागलपुर.
19.प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था?
उत्तर: नालंदा विश्वविद्यालय.
20.बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: गौतम बुद्ध.
21.गौतम बुद्ध का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर: लुंबिनी (वर्तमान नेपाल).
22.बुद्ध का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: सिद्धार्थ.
23.बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के बाद क्या कहा गया?
उत्तर: बुद्ध (जागृत व्यक्ति).
24.बौद्ध धर्म की पहली संगीति का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: बुद्ध के उपदेशों का संकलन.
25.बिहार का कौन-सा शहर विश्व का प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल माना जाता है?
उत्तर: बोधगया.
ये भी पढ़ें: Top 20 GK Geography: काॅम्पिटिटिव परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ये जरूरी सवाल, अभी करें तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए