ePaper

इस बार 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस? 15 अगस्त पर आयोजनों से पहले जानें सही जवाब

Updated at : 11 Aug 2025 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
Independence Day 2025 in Hindi

Independence Day 2025 in Hindi (AI)

Independence Day 2025: 15 अगस्त 2025 को भारत आजादी का जश्न मनाएगा लेकिन सवाल है कि क्या यह 78वां है या 79वां स्वतंत्रता दिवस? दरअसल, 1947 से अब तक 78 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन पहला उत्सव 1947 में ही हुआ था. यहां आप इसके बारे में विस्तार से जानें.

विज्ञापन

Independence Day 2025 in Hindi: हर साल 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाता है. यह दिन सिर्फ एक छुट्टी नहीं बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया. देशभर में तिरंगा फहराया जाता है, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं. हालांकि 2025 में एक सवाल चर्चा में है कि क्या यह भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस है या 79वां? तो आपको यहां इसका सही जवाब मिल जाएगा. 

2025 में 78 वां या 79 वां स्वतंत्रता दिवस है? (Independence Day 2025)

भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की. अगर हम साधारण गणना करें तो 2025 में से 1947 घटाने पर 78 वर्ष मिलते हैं. इस आधार पर कई लोग मान लेते हैं कि 2025 में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. लेकिन असल में 15 अगस्त 1947 को ही पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था. इसका मतलब है कि 1947 वर्ष “पहला” स्वतंत्रता दिवस था, “शून्य” नहीं. हर साल के साथ गिनती एक बढ़ती गई. इसलिए, 2025 में भारत 78 साल की आजादी पूरी कर चुका होगा, लेकिन 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा. 15 अगस्त 2025 को भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी और पहला स्वतंत्रता दिवस उसी वर्ष मनाया गया था.

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2025 Speech in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण ऐसे देंगे तो जगेगी ‘देशभक्ति की अलख’

इस साल क्या खास रहेगा? (Independence Day 2025 in Hindi)

79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में खास तैयारियां हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. देशभर में परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ध्वजारोहण समारोह होंगे. स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इस साल भी तिरंगे के रंगों में रंगा भारत एकता, विविधता और देशभक्ति का संदेश देगा.

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2025 Quotes in Hindi: आजादी के रंग में रंगने वाले 15 August Quotes अपनों को भेजें

भारत को आजाद हुए कितने साल हो गए 2025 में?

15 अगस्त 2025 को जब तिरंगा आसमान में लहराएगा तो यह 79 साल पूरे होने का जश्न नहीं होगा बल्कि उस सफर का भी सम्मान होगा जहां से इसकी शुरुआत हुई थी.

इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? ऐसा है Independence Day का इतिहास

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Anchoring Script in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर मंच संचालन ऐसे करें, स्टेज पर होगी चमक

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola