क्या है Ozone? जानिए ये कैसे करता है पृथ्वी की सुरक्षा
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Sep 2025 11:51 AM
ओजोन क्या है
GK Question Ozone Kya Hai: ओजोन लेयर को बचाना है. प्रदूषण ने ओजन की परत पतली हो रही है. ऐसी बातें आप हमेशा सुनते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओजोन क्या है? ओजोन परत सूर्य की हानिकारक UV किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है.
GK Question Ozone Kya Hai: ओजोन (O₃) ऑक्सीजन का विशेष रूप है, जो तीन परमाणुओं से मिलकर बनी गैस है. यह वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में पाई जाती है, लेकिन इसका महत्व अत्यधिक है. सामान्य रूप से हम जिस ऑक्सीजन (O₂) का उपयोग सांस लेने के लिए करते हैं, उससे अलग ओजोन में एक अतिरिक्त परमाणु जुड़ा होता है. यही इसे विशेष गुण और प्रभाव प्रदान करता है.
ओजोन परत कहां पाई जाती है?
ओजोन परत मुख्य रूप से स्ट्रेटोस्फेयर (Stratosphere) में स्थित होती है. समुद्र-तल से लगभग 30 से 32 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसकी सान्द्रता सबसे अधिक होती है. यही परत पृथ्वी को सूर्य से आने वाली हानिकारक अल्ट्रा वायलट (UV) किरणों से बचाती है. यदि यह परत न हो तो मानव जीवन, पौधे और पशु-पक्षी सीधे विकिरण के असर में आकर गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.
Ozone Layer Benefits: ओजोन के गुण
- यह तीखी गंध वाली गैस है, जिसे अधिक मात्रा में सूंघना हानिकारक हो सकता है.
- यह अत्यंत विषैली गैस है, जमीन के समीप अधिक मात्रा में मौजूद होने पर श्वसन संबंधी रोग पैदा कर सकती है.
- ऊपरी वायुमंडल में यह जीवन रक्षक की तरह कार्य करती है, जबकि धरातल पर यह प्रदूषक की तरह असर डालती है.
Ozone Importance: ओजोन का महत्व
- ओजोन परत सूर्य की हानिकारक UV किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है.
- यह जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है.
- कृषि उत्पादन और पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने में इसकी अहम भूमिका है.
International Ozone Day: क्यों मनाया जाता है ये दिन?
मानव गतिविधियों के कारण क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), मिथाइल क्लोरोफॉर्म और हैलॉन जैसी गैसें वायुमंडल में पहुंचकर ओजोन परत को नुकसान पहुंचाती हैं. यही कारण है कि हर वर्ष 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस (International Ozone Day) मनाया जाता है, ताकि लोग इसके संरक्षण के प्रति जागरूक हों.
दोनों रूप में मौजूद है ये गैस
ओजोन एक ऐसी गैस है जो ऊपरी वायुमंडल में जीवनदायिनी और निचली सतह पर हानिकारक दोनों रूपों में मौजूद रहती है. यह पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा कवच है, जिसे बचाने की जिम्मेदारी हर इंसान की है.
यह भी पढ़ें- Police को हिंदी में क्या कहते हैं? नहीं पता है तो आज ही जान लीजिए जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










