Police को हिंदी में क्या कहते हैं? नहीं पता है तो आज ही जान लीजिए जवाब

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :01 Sep 2025 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
General Knowledge Police Meaning in Hindi

पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं

General Knowledge Police Meaning in Hindi: पुलिस शब्द की जड़ें यूरोप से जुड़ी हैं. यह अंग्रेजी का शब्द है. क्या आप जानते हैं कि पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं? इस शब्द के लिए हिंदी में भी शब्द है लेकिन वो इतना कठिन है कि इस्तेमाल बोलचाल की भाषा में नहीं किया जाता है.

विज्ञापन

General Knowledge Police Meaning in Hindi: हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे शब्द इस्तेमाल करते हैं जो अंग्रेजी के होते हैं. कई बार तो हमें ऐसे शब्दों का हिंदी भी नहीं पता होता है. ऐसा ही एक शब्द है पुलिस (Police). क्या कभी आपने सोचा है सड़कों पर पेट्रोलिंग करते, थाना में बैठे ये पुलिस जो हमारी आपकी सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, इन्हें हिंदी में क्या कहते हैं. क्या कभी आपने ये सोचा कि ‘पुलिस’ जो हम बोलते हैं ये क्या हिंदी शब्द है या अंग्रेजी. आइए, आज जानते हैं. 

General Knowledge: पुलिस शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई है? 

“पुलिस” शब्द की जड़ें यूरोप से जुड़ी हैं. यह फ्रांसीसी शब्द “Police” से आया है. इसकी उत्पत्ति लैटिन के “Politia” और प्राचीन ग्रीक शब्द “Politia” से मानी जाती है. ग्रीक शब्द “Polis” का अर्थ होता था “शहर”. उस दौर में यह केवल शहर ही नहीं, बल्कि प्रशासन और व्यवस्था का प्रतीक भी था. 

वहीं 18वीं सदी तक अंग्रेजी में “Police” शब्द का मतलब एक ऐसी संस्था बन गया, जिसका काम कानून और व्यवस्था बनाए रखना था. बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान यही शब्द भारत की व्यवस्था में भी शामिल हो गया. तब से लेकर आज तक हम इसी शब्द का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. 

Police Meaning in Hindi: पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं? 

पुलिस का हिंदी नाम राजकीय जन रक्षक है. कानून की भाषा में इसे यही कहा जाता है. हालांकि, यह नाम इतना प्रचलित नहीं हुआ. बड़ा होने के कारण यह बोलचाल का शब्द भी नहीं बन सका. यही वजह है कि बहुत कम ही लोगों को पता है कि पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं. तो अगली बार जब कोई आपसे पूछे या पुलिस को कहीं देखें तो फौरन याद कर लें कि पुलिस को हिंदी में राजकीय जन रक्षक कहते हैं. 

यह भी पढ़ें- IAS Officer किसे देते हैं वर्क रिपोर्ट, कौन होता है अधिकारियों का बॉस?

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola