ePaper

GK Question 2025: बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं? जिन पर 2025 में होंगे चुनाव और मिलेगी ये सुविधा

Updated at : 13 Jul 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
GK Question 2025

GK Question 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

GK Question 2025: बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें होती हैं, जिन पर हर 5 साल में चुनाव होता है. 2025 के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस बार मतदान में कई नई सुविधाएं मिलने की संभावना है, जिससे मतदान प्रक्रिया और भी आसान और पारदर्शी होगी. जानिए पूरी जानकारी यहां.

विज्ञापन

GK Question 2025 in Hindi: भारत का लोकतंत्र उसकी नींव है और हर राज्य की विधानसभा उसका मजबूत स्तंभ है. अगर आप बिहार के निवासी हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं और 2025 के चुनाव में कौन-सी नई सुविधाएं मिलेंगी. यह न केवल आपकी सामान्य ज्ञान (GK) बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और बदलावों को समझने का मौका भी देगा. यहां GK Question 2025 में बिहार विधानसभा की सीटों की जानकारी दी जा रही है जिसे आप विस्तार से समझें.

GK Question 2025: बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?

बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में कुल 243 सीटें हैं. यह भारत के उन राज्यों में से एक है जहां राजनीतिक गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहती हैं. इन 243 सीटों पर जनप्रतिनिधि सीधे जनता के वोट से चुने जाते हैं. बिहार की विधानसभा को द्विसदनीय (Bicameral) राज्य विधानमंडल का हिस्सा है. इसमें दूसरा सदन “बिहार विधान परिषद” है, जिसमें सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं.

GK Question 2025: 2025 के चुनाव में क्या होंगी नई सुविधाएं?

चुनाव आयोग हर बार कुछ नई तकनीकों और सुविधाओं को जोड़ता है ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हो. 2025 के चुनाव में जिन प्रमुख सुविधाओं इस प्रकार हैं-

  • ई-वोटर स्लिप डाउनलोड सुविधा: मतदाता मोबाइल ऐप के जरिए अपनी वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे.
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बूथ हो सकते हैं.
  • डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक मतदान के लिए अभियान चलाए जा सकते हैं.

GK Question 2025: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण फैक्ट्स

जीके ट्रेंडिंगजानकारी
कुल विधानसभा सीटें243
बिहार विधान परिषद सीटें75

इसे भी पढ़ें- BA vs BA Hons 2025: बीए और बीए ऑनर्स में क्या अंतर है? जान लेंगे तो 12वीं के बाद नहीं करेंगे ये गलती!

यह भी पढ़ें- School Closed 2025: सावन के सभी सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल! छात्र और अभिभावक देखें ये अपडेट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन